वजन कम करने के लिए आजमाएं यह आसान तरीके(easy weight loss tips)

वजन कम करने के लिए आजमाएं यह आसान तरीके

(Easy Weight Loss Tips)

वजन कम करने के तरीके,आज का हमारा विषय है। वजन को कैसे कम करें,ज्यादातर लोगों को यह परेशानी होती है। तो आज हम आपको वजन (मोटापे)की वजह और उसके आसान से उपाय बताएंगे। जिससे आपको अपना वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी.

लगभग सारी बीमारियों का जड़ मोटापा होता है। जैसे कि ह्रदय रोग, थायराइड, शुगर, मांसपेशियों में दर्द, कैंसर ,हाई बीपी ,हाई कोलेस्ट्रॉल ,डिप्रेशन और सेक्स संबंधित आदि बीमारियां.

वजन बढ़ने के कारण कई सारे हो सकते हैं। जिसमें से ज्यादातर अपनी दिनचर्या,अपना खानपान, शरीर का सक्रिय ना रहना,खाने के तुरंत बाद एक ही जगह पर बैठना या सोना यह सारी मुख्य कारण है।

मोटापा कहीं अलग अलग तरीके से कम कर सकते हैं।उसमें से कुछ आसान तरीके हम आपको इस लेख में बताएंगे। तो आप सभी का स्वागत है हमारे सर्वांगा आयुर्वेद में तो चलिए जानते हैं।मोटापा कम करने के टिप्स

वजन कम करना है तो, दिनचर्या मैं बदल करें

(change daily routine for weight loss)

जब तक हम इस बात को गंभीरता से नहीं लेते, तब तक हमें अलग-अलग चीजें करने से भी कोई फायदा नहीं होगा. तो चलिए जानते हैं। कैसे होनी चाहिए हमारी दिनचर्या.

See also  आखिर क्यों रोजाना व्यायाम की सलाह दी जाती है?,उसकी वजह,आप रह जाएंगे हैरान।

1- वजन कम करने के तरीके,रोजाना कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करें

रोजाना एक्टिव रहे,एक जगह पर 2 घंटे से ज्यादा ना बैठे, अपने पसंदीदा खेल खेले या फिर कोई gym जाना चालू कर दे, जब तक हमारी शरीर सक्रिय नहीं रखते, तब तक कुछ उपाय आपको काम नहीं करेगा, रोजाना व्यायाम हमारे शरीर को तंदुरुस्त रखता है।और वजन को भी कंट्रोल में रखने में मदद करता है।

2-वजन कम करना है तो,पर्याप्त नींद लें

अगर हमारी नींद पूरी नहीं होती है तो हमारे शरीर के चयापचय अच्छी तरह से काम नहीं कर पाता हैं। कई बार हमें भूख नहीं लगती है और कई बार ज्यादा लग सकती है। तो यह एक अध्ययन में भी पाया गया है।  रोजाना अपने सोने का और जगने का वक्त समान बनाए रखें.

3-वजन कम करना है तो,क्या नहीं खाना चाहिए

वजन कम करना हो तो आप मीठी चीजों को खाना कम कर दे, जैसे कि मिठाइयां ,गुड़, चीनी आदि मीठी चीजों में ज्यादा कैलरी पायी जाती है। और कैलरी मोटापे का मूल कारण है।

हमने सुना ही होगा कि शराब शरीर के लिए हानिकारक है लेकिन शराब की वजह से हमारा वजन नियंत्रित रखना भी मुश्किल हो जाता है। शराब में काफी मात्रा में कैलरी मौजूद रहती है। और उसकी वजह से मोटापा बढ़ जाता है।

See also  पाचनतंत्र कैसे ठीक करें,जाने उसके कारगिर आसान घरेलू उपाय

खाना खाते वक्त अपनी थाली पर नजर रखें अगर हम टीवी या मोबाइल पर देखते-देखते खाते हैं तो हम खाने को अच्छी तरह चबा नहीं पाते हैं।

4- प्रोटीन और फाइबर युक्त पदार्थ का सेवन

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर खाने का सेवन करने से, हमें जल्द ही भूख नहीं लगती है।और शरीर में आने वाली अतिरिक्त कैलोरी से हम बच पाते है। प्रोटीन और फाइबर में उर्जा भी काफी मात्रा में पाई जाती है। जिससे हम सक्रिय रह पाते हैं।जैसे कि खाने में बाजरा की रोटी शामिल करें, इससे हमें जल्द भूख नहीं लग पाती है।

5- वजन कम करने के तरीके,रात का खाना कम करें 

रात के खाने में जरूरत से ज्यादा खाना नहीं चाहिए और खाना खाने के बाद लगभग 2 घंटे के बाद ही बिस्तर पर जाएं खाना खाने के तुरंत बाद सोने से हमने जो खाना खाया रहता है। बहुत डाइजेस्ट होने में शरीर को दिक्कत आती है। रात के खाने में तरल पदार्थों का सेवन करें जोकि पचने में काफी आसानी होती है। और तले हुए पदार्थ रात के खाने में खाना बहुत ही धोखा दाई हो सकता है।जिसकी वजह से हार्ट अटैक की समस्या काफी आम बात हो सकती है।

6- जंक फूड से बचें

जंक फूड जैसे पिज़्ज़ा,बर्गर,ब्रेड की बनी हुई चीजें जिसमें अधिक मात्रा में फैट मौजूद रहता है। यह सब पदार्थ स्वादिष्ट बनाने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल होता है।वह हमारे सेहत के लिए काफी नुकसान दाई हो सकते हैं। इसकी वजह से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम संतुलित नहीं रह पाता है। और उसकी वजह से हमें पेट की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे कि पेट का दर्द और पेट में गैस होना यह काफी आम बात हो जाती है। अगर आपको अपने वजन को नियंत्रित रखना है। तो आप इन चीजों का सेवन बंद कर दे

See also  स्वस्थ दिनचर्या कैसा हो आयुर्वेद के अनुसार,स्वस्थ दिनचर्या ऐसी होनी चाहिए दिनचर्या 

7- वजन कम करने के तरीके,पानी सीमित मात्रा में पिए

रोजाना लगभग 4 लीटर तक पानी पीए, हर घण्टे थोड़ा-थोड़ा और खाने से पहले और खाने के बाद तुरंत ज्यादा पानी ना पिए,उससे अपने पाचन तंत्र से संबंधित दिक्कत आ सकती है।

कही स्टडी में पाया गया है।कि,पानी से वजन नहीं बढ़ता है। क्योंकि उसमें कैलोरी नहीं रहती है। और हमारा शरीर एक्टिव रहने में मदद होती है।पानी पीने से हमारे शरीर में से विशाख्त पदार्थ निकलने में दिक्कत नहीं आती है। और हमारा वजन संतुलित रहने में मदद होती है।

पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होने में काफी सफल होता है और इससे हमें कई सारी बीमारियों से झुनझुना नहीं पढ़ सकता है आप सुबह उठते ही गुनगुने पानी को एक गिलास भर के पीने से वजन नियंत्रित रखने मैं काफी आसान हो जाता है।

 

वजन कम करना यह ऐसी समस्या है।कि जो काल के साथ धीरे धीरे कम होती है। जिसे कम समय में रिजल्ट पाना मुश्किल होता है। अगर आप सही तरह से जैसे हमने बताया है उसका पालन करते हैं।तो आपको उसका रिजल्ट नजर आने लगेगा,लेकिन आप यह भी जान ले आप अपने शरीर पर शुरुआती समय में ज्यादा प्रेशर ना डालें, जिसकी वजह से आपको कोई अन्य दिक्कतों का सामना ना करना पड़े

Spread the love

1 thought on “वजन कम करने के लिए आजमाएं यह आसान तरीके(easy weight loss tips)”

Leave a Comment