नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे सर्वांग आयुर्वेद में आज का हमारा विषय है घुंघराले बालों के लिए हमें क्या-क्या उपाय आजमाने चाहिए घुंघराले बाल सीधे कैसे करें तो चलिए जानते हैं उसके बारे में
सीधे बालों का फैशन कभी भी नहीं जाता है। घुंघराले बाल सीधा करने के लिए पुरुष हो या महिला केमिकल ट्रीटमेंट कराते है। इससे बाल ज्यादा से ज्यादा 1 साल तक सीधा रहते हैं बाद में फिर से घुंघराले हो जाते हैं। लेकिन उसके बाद बाल बहुत खराब हो जाने की दिक्कत आती है। वैसे के बालों का रुका हो जाना, बालों में डैंड्रफ हो जाना, बालों का झड़ना, गिरना, टूटे ना ऐसी समस्या दिखाई देती है। इसलिए रासायनिक उत्पादन हमारे बालों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
घुंघराले बाल भी आज के युग में एक फैशन रहता है। लेकिन घुंघराले वाले बाल बाद में हमें पसंद नहीं आते हैं। पार्लर में जाकर हेयर स्ट्रेटनिंग करने के लिए हजारों पैसे खर्च हो जाते हैं। इसके लिए आप घर पर ही आसान तरीके और घरेलू उपाय जो आसानी से हमारे घर पर मिल जाते हैं। जो कि आपके घुंघराले हुए बाल सीधा करते हैं।
हम आपको ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। चलिए तो जानते घुंघराले बाल सीधा कैसे करें।उपाय और उससे होने वाले फायदे
• घुंघराले बाल सीधे करने के उपाय(solution on curly hair)
1) नींबू और शहद(Lemon and honey)
सबसे पहले अपने बाल धो लीजिए। उसे ड्राई होने के बाद ,एक कप पानी में दो चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच शहद मिलाइए। इससे बालों की 10 से 15 मिनट मालिश करे। 1 घंटे के बाद गुनगुने पानी से अपने बाल धो लीजिए। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से आपके बाल सीधे होते हुए दिखेगे। जब तक आपके बाल सीधे नहीं होते तब तक आप यह उपाय कर सकते हैं। नींबू और शहद प्राकृतिक उपचार है इसे पर कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होगा।
नींबू देगा आपको इन 10 बीमारियों से निजात,जानिए नींबू पानी के फायदे
फायदे
नींबू और शहद बालों को लगाने से, बालों के रोम छिद्र से गंदगी और मेल को साफ करता है। इसमें विटामिन सी होता है जो बाल बढ़ाने के लिए मदद करता है। इससे आपके बालों को प्राकृतिक रंग देने की मदद करते हैं।
2) घुंघराले बाल सीधे करें सेब के सिरका(apple vainegar)
थोड़ा समय सेब का सिरका ठंडे पानी में भिगो कर रखे । मिश्रण लगाने से पहले अपने बाल धो लीजिए। बाल ड्राई होने के बाद यह मिश्रण लगाकर रखिए। 1 घंटे के बाद अपने बाल गुनगुने पानी से धो लीजिए। हफ्ते में एक बार इसका उपयोग कर सकते हैं।
फायदे
सेब का सिरका खुली हुई रोम को बंद करता है। यह मिश्रण लगाने से बालों की गंदगी साफ हो जाती हैं। सेब के सिरके में बालों के पी एच स्थर को संतुलित रखने के लिए मदद करता है। सेब का सिरका बालों में लगाने से बालों को शाइनिंग आ जाती है।
3) घुंघराले बाल सीधे करें एलोवेरा फायदेमंद
एलोवेरा का पौधा घर के आसपास आसानी से मिल जाता है। एलोवेरा को बीच में कट करके उसका गद्दा आप जो तेल इस्तेमाल करते हैं उसमें मिला लीजिए। अगर आपके घर के आसपास कोई एलोवेरा का पौधा नहीं है तो आप एलोवेरा जेल भी यूज कर सकते हैं। एलोवेरा जेल को कौन से भी तेल मे मिक्स कर मिश्रण आपके बालों में लगा लीजिए। आधे घंटे के बाद आप शैंपू कंडीशनर यूज कर सकते हैं। हफ्ते में दो बार इसका प्रयोग कर सकते हैं।
एलोवेरा के फायदे जो आपको देगा इन 8 बीमारियों से निजात(Benifits of aloevera)
फायदे
इससे नमी बनी रहती है। इतना ही नहीं बाल कोमल मुलायम और चमकदार होते हैं। एलोवेरा बाल के रोम के लिए सुरक्षा की परत होती है।
4) घुंघराले बाल सीधे करें केले
केले को अच्छे से कुचल लीजिए उसमें केले के टुकड़े नहीं रहना चाहिए। अब इसमें थोड़ा सा शहद और नारियल तेल मिक्स करें। यह पूरा मिश्रण अच्छे से एकत्रित कीजिए। मिश्रण बालों को आधे घंटे के लिए लगा लीजिए बाद में आप गुनगुने पानी से कोई भी शैंपू या कंडीशनर से बाल धो सकते हैं।
फायदे
अगर आपके बाल ज्यादा घुंघराले हो तो आप हफ्ते में एक बार इसका प्रयोग कर सकते हैं। केला बालों के लिए पोषण देने के लिए लाभदायक माना जाता है। इससे बाल काले और शाइनिंग हो जाते हैं।
5) नारियल तेल और विटामिन ई
नारियल के तेल में विटामिन ई की टैबलेट बीच में काट कर डालीए। अभी इसे अच्छे से एकत्रित कीजिए। अगर आपके बाल ज्यादा बड़े हैं तो आप कॉन्टिटी बढ़ा सकते हैं। अब यह तेल सिर की त्वचा को और बालों को अच्छे से लगा लीजिए।1 घंटे के बाद गुनगुने पानी से बाल धो लीजिए। इसका प्रयोग आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
फायदे
विटामिन इ मै एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो बालों को खराब होने से बचाता है।नारियल का तेल बालों की गहराई में जाकर पोषक तत्व देता है।
6) बादाम का तेल और अंडा
बादाम के तेल में अंडे को मिलाकर इसे अच्छे से फेट लीजिए। इससे एक मुलायम पेस्ट तैयार हो जाती हैं। बालों को दो हिस्से करें जिससे यह मिश्रण बालों को अच्छे से लगे। आप चाहे तो डायरेक्टली अंडा तोड़कर अपने बालों को लगा सकते हैं। इसे आधा घंटा ऐसे ही रहने दीजिए, बाद में गुनगुने पानी से शैंपू से धो लीजिए। इसका उपाय हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।
फायदे
अंडे में प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है इसके कारण बालों के रोम छिद्र ठीक हो जाते हैं। बादाम का तेल बालों को कंडीशनर कैसे काम करता है।
7) नारियल का दूध करें ठीक
नारियल का दूध गुनगुना गर्म कर लीजिए। इससे अच्छे से मालिश कीजीए
1 घंटे के बाद अपने बाल धो लीजिए। यह उपाय हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
फायदे
नारियल का दूध वालों के लिए प्रोटीन ट्रीटमेंट है। यह आपके बालों को घोषित करता है इतना ही नहीं खराब हुए बालों को भी ठीक करता है। बाल कोमल चमकदार और मुलायम हो जाते हैं।
8) दही से प्रयोग
एक कटोरी में दही के साथ थोड़ा सा शहद मिला लीजिए। इसे अच्छे- से एकत्रित कर मिश्रण आपके सिर की त्वचा और बालों दोनों को लगाइए। आधे घंटे के बाद गुनगुने पानी से बाल धोए। यह हफ्ते में एक बार कीजिए।
फायदे
बालों के नमी बनाए रखने के लिए दही फायदेमंद है। दही बालों की गहराई तक जाता है और कंडीशनर जैसा काम करता है। इससे बाल घने काले और चमकदार होते हैं।
9) हॉट ऑयल ट्रीटमेंट
तेल को हल्का सा गर्म करें। 15 से 10 मिनट तक अपनी उंगलियों से मसाज कीजिए। इसके बाद अपने बालों को कंघी कीजिए। इसके बाद गुनगुने पानी में तौलिया डूबा कर थोड़ा सा निचोड कर बालों के ऊपर बांध दीजिए। ऐसा करने से तेल बालों की जड़ों तक पहुंचेगा। आधे घंटे के बाद अपने बाल धो लीजिए। जब बाल गिले हैं उसी टाइम बालों को कंघी कीजिए। घुंघराले बाल सीधा करने के लिए हफ्ते में कम से कम 2 बार यह उपाय कीजिए।
फायदे
बालों को गर्म तेल से मसाज करने से सिर की त्वचा पर नमी बनी रहती है। बालों की मालिश करने के लिए आप कौन सा भी तेल इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे कि नारियल तेल, बादाम तेल, जैतून का तेल लेकिन उसे गुनगुना करने के लिए मत भूलिए।
10) मुल्तानी मिट्टी लाभदायक
बालों की लंबाई के हिसाब से मुल्तानी मिट्टी लीजिए। इसमें थोड़ा सा चावल का आटा लीजिए और अंडे का सफेद भाग इसमें डालिए। इसे अच्छे से एकत्रित कीजिए अगर आपको यह ड्राई लग रहा है तो इसमें थोड़ा सा पानी डालीए लेकिन ज्यादा पतला नहीं बनाईए। इस मिश्रण को बालों को ऊपर से नीचे अच्छी तरह से लगाइए। आप किसी मोटे दांत वाली से कंगी कीजिए। 1 घंटे के बाद बाल धो लीजिए।
फायदे
मुल्तानी मिट्टी के इस्तेमाल से प्राकृतिक रूप से घुंघराले बाल स्ट्रेट हो जाते हैं। इतना ही नहीं मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क लगाने से बालों का रूखापन भी दूर हो जाता है।
12) घुंघराले बाल सीधे करें एरंडी का तेल
एरंडी का तेल बालों के लिए फायदेमंद है यह तो आप जानते होंगे लेकिन घुंघराले बालों को सीधा करने के लिए काफी मददगार है। इतना ही नहीं अपने बालों को नरम चमकदार बनाता है। एरंडी के तेल को लगाने से पहले तेल गुनगुना गर्म कीजिए उंगलियों के मदद से 10 से 15 मिनट बालों की मालिश कीजिए। इसके बाद आपके टोलियां को हल्का सा गर्म करके अपने बालों को ढक दीजिए। हफ्ते में दो बार इसका प्रयोग जरूर कीजिए आपको जरूर लाभ होगा।
फायदे
बालों को नरम कोमल और चमकदार बनाने के लिए अरंडी का तेल बहुत उपायुक्त है।