चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय((Skin Care))

नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे सर्वांग आयुर्वेद वेबसाइट में आज का हमारा विषय है चेहरे पर आने वाले दाग धब्बों के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे कि चेहरे के दाग धब्बे के उपाय क्या-क्या हो सकते हैं तो चलिए जानते हैं उनके बारे में

चेहरे पर दाग धब्बे होना किसी भी उम्र में हो सकता है ।काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए ।हम कई तरह का प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। काले धब्बे शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकते हैं। आमतौर पर चेहरा, हाथ ,गर्दन इन हिस्सों पर दाग धब्बों की समस्या होती है। हर महिला और लड़की को बेदाग निखरी त्वचा पसंद होती हैं। इसीलिए वह अपनी त्वचा का खास ख्याल रखते हैं। चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए ब्यूटी पार्लर नहीं तो ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। गर्मियों में धूप की वजह से चेहरे पर काले निशान पड़ जाते हैं। इसके अलावा हेयर रिमूविंग क्रीम,वैक्सीन इन वजह से भी चेहरे पर काले धब्बे पड़ जाते हैं। चेहरे के डार्क स्पॉट हटाने के लिए विटामिन सी का इस्तेमाल करें। पूरे दिन चेहरे को छूने से चेहरा जल्दी गंदा और खराब हो जाता है। इसीलिए रात को सोने से पहले चेहरा अच्छा धोना महत्वपूर्ण माना जाता है। चेहरे को छूने से अपने हाथों को रोकने की कोशिश कीजिए। इससे मुहासे उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया चेहरे की त्वचा में जा सकते हैं।

कहीं कबार तो इसका असर और भी उल्टा हो जाता है दाग धब्बे कम होते नहीं है लेकिन ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसीलिए घरेलू उपाय करना ही बेहतर है। इसके लिए हमें ज्यादा पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं होती है और हमारे चेहरे के लिए कुछ साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।

See also  जानिए,लंबे और खूबसूरत नाखून कैसे बढ़ाएं?(Nail Care Tips)

Table of Contents

• चेहरे पर दाग धब्बे क्यों होते हैं?

  • काले दाग कुछ दवाइयों के कारण भी होते हैं।
  • ज्यादा तनाव के कारण भी चेहरे पर काले धब्बे हो सकते हैं
  • त्वचा पर नए उत्पादों का इस्तेमाल करने से अगर वह उत्पाद आपका चेहरा एक्सेप्ट नहीं कर रहा है तो आपके चेहरे पर दाग धब्बे होने लगते है
  • मुहांसों के कारण चेहरे पर धब्बे होने लगते हैं।
  • सूर्य की तेज किरणों से चेहरे पर काले धब्बे होने की संभावना होती है।
  • हरमन के बदलाव में भी चेहरे पर काले धब्बे होने लगते हैं

• चेहरे के दाग धब्बे दूर करने के लिए घरेलू उपाय(Skin Care)

तो चलिए जानते हैं चेहरे के दाग धब्बे कैसे दूर कर सकते हैं और उसके लिए क्या उपाय हो सकते हैं जानते हैं उसके बारे में एक एक करके

See also  पेट के बल क्यों सोना नहीं चाहिए,होंगे यह परिणाम(Pet Ke Bal Sona Nuksan)

• एलोवेरा का इस्तेमाल से होगा फायदा

एलोवेरा चेहरे के दाग धब्बे से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। एलोवेरा की ऊपरी परत को हटाकर उसके अंदर निकलने वाला जेल चेहरे पर लगाइए। इसे दाग धब्बों पर लगाने से जल्दी असर करता है। आप चाहे तो एलोवेरा का जेल भी लगा सकते हैं। एलोवेरा चेहरे पर रोजाना लगाने से आपको कुछ दिनों में दाग धब्बे दूर होते हुए देखेंगे।एलोवेरा के फायदे जो आपको देगा इन 8 बीमारियों से निजात(Benifits of aloevera)

• चेहरे के दाग धब्बे के उपाय हल्दी का फेस पैक

एक कटोरी में हल्दी और नींबू का रस और थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। अभी इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगा लीजिए। 15 से 10 मिनट के बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लीजिए। इसे रोजाना लगाने से आपको आपके चेहरे के दाग धब्बे धीरे धीरे कम होते हुए दिखेंगे।रोजाना हल्दी का पानी पिने से स्वास्थ्य को होने वाले यह 11 फायदे(Benifits of Haldi)

• संतरे के छिलके का फेस पैक दाग धब्बे दूर करने के लिए फायदेमंद

संतरे के छिलके के पाउडर बना लीजिए। एक कटोरी में संतरे के छिलके कि पाउडर थोड़ा सा शहद और थोड़ा सा दूध मिलाकर अच्छे से एकत्रित कीजिए। अब इस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा लीजिए। सूखने के बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लीजिए। इससे आपको जल्दी से जल्दी दाग धब्बे दूर करने के लिए मदद होगी। और चेहरे पर चमक भी आएगी।

See also  सुबह बासी मुंह पानी पीने के फायदे(Subhah Pani Pine ke Fayde)

• खीरा का इस्तेमाल से होगा फायदा

खीरे को अच्छे-अच्छे कद्दूकस कीजिए। अब इसमें थोड़ा सा दही मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा दीजिए।आधे घंटे के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लीजिए। ऐसा करने से दाग धब्बों से छुटकारा मिलेगा।

• पपीता को लगाने से चेहरे के दाग धब्बे से छुटकारा

पपीते के टुकड़ों को पीसकर पेस्ट बना लीजिए। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लीजिए उसके बाद ठंडे पानी से धो लीजिए। ऐसा करने से आपको काले धब्बे कम होते हुए देखेंगे।

• जायफल चेहरे को लगाने से दाग धब्बे को दूर भगाए

जायफल त्वचा के दाग धब्बे हटाने के लिए मदद करता है इसके अलावा चेहरे का रंग निखारने के लिए बेहतरीन उपाय है। जायफल को दूध में पीसकर चेहरे पर लगाइए। इसे लगाने से दाग धब्बे से छुटकारा मिल जाएगा  इसके सिवाय  चेहरे के रंग पर निखार आएगा।

• जैतून का तेल चेहरे के दाग को मिटाएगा

चेहरे के लिए जैतून का तेल प्रभावी उपाय है। रोजाना चेहरे पर जैतून का तेल की मसाज करें। 10 से 15 मिनट के बाद अपना चेहरा ठंडे पानी से धो लीजिए। ऐसा रोजाना करने से आपकी त्वचा बेदाग हो जाएंगी। इतना ही नहीं आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार भी हो जाएंगी।

Spread the love

Leave a Comment