नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है सर्वांग आयुर्वेद वेबसाइट में आज का हमारा विषय है लौकी के बेमिसाल फायदे,लौकी जो कि सब्जी की होती है उसके हमें क्या-क्या फायदे हो सकते हैं और ज्यादा खाने से क्या नुकसान भी हो सकते हैं।आज हम आपको उसके बारे में जानकारी देने वाले हैं तो आज का हमारा विषय है लौकी के बारे में चलिए जानते हैं।निश्चित रूप से हरी सब्जियां पोषक तत्व और विटामिंस का खजाना है। लेकिन आज हम लौकी के बारे में जान लेंगे।
• लौकी के बारे में जानकारी(information of bottle gourd)
आमतौर पर लोग लौकी खाने से बचते हैं। क्योंकि कुछ लोगों को लौकी का स्वाद पसंद नहीं होता है। लौकी एक फायदे मंद सब्जी है। जिसके इस्तेमाल से आप कही तरह के बीमारियो से छुटकारा पा सकते हैं। लौकी में कई ऐसे गुण होते हैं जो गंभीर बीमारीयो मैं औषध की तरह काम करते हैं। लौकी की सबसे अच्छी बात है कि वह कहीं भी आसानी से मिल जाती हैं।
लौकी का जूस पीने से तेजी से वजन कम होता है। लौकी मैं विटामिन बी, फाइबर, और पानी की मात्रा अच्छी होती हैं। लौकी खाने से शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। लौकी में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। अगर विटामिंस की बात करें तो लौकी में विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ए ,विटामिन ई, विटामिन के, आयरन ,मैग्नीशियम ,पोटेशियम ,फोलेट पाया जाता है। लौकी का रोजाना जूस पीने से वजन कम करने के लिए मदद तो मिलती है बल्कि आप दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं। जिन लोगों को डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है लौकी।
लौकी में भरपूर पानी के साथ फाइबर और विटामिन बी होता है जो पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए मदद करता है। लौकी के सेवन करने से भूख बढ़ती है इतना ही नहीं भूख नियंत्रित भी होती हैं। इसका सेवन करने से कब्ज और पेट की समस्याएं भी नहीं होती है। लौकी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। चलिए तो जानते हैं लौकी के फायदे और नुकसान।
• लौकी का जूस बनाने का तरीका(loki ka juice kaise banaye)
लौकी का जूस बनाने के लिए लौकी को अच्छे से धो लीजिए। लौकी का छिलका और बीज निकाल लीजि अब लौकी के छोटे-छोटे टुकड़े काट लीजिए। 15 से 20 पुदीने के पत्ते,थोड़ा सा अदरक, एक चम्मच जीरा, तीन चम्मच नींबू का रस और स्वादानुसार नमक लौकी का जूस बनाने के लिए इतनी सामग्री की जरूरत है। अब ग्राइंडर में लौकी के टुकड़े,पुदीने के पत्ते और अदरक का टुकड़ा सब एक साथ पीस लीजिए। अब इसमें एक गिलास पानी मिलाइए। इसमें नींबू का रस और स्वादानुसार नमक अच्छे से मिक्स कीजिए। अब इस मिश्रण को छान लीजिए। हो गया आपका लौकी का जूस तैयार। लौकी का जूस आपका स्वास्थ्य बदल सकता है। इतना ही नहीं 3 महीने में ही आपका स्वास्थ्य सुधार सकता है। लौकी का जूस पीने से बहुत सारे फायदे हैं। लौकी हमारे शरीर के लिए बहुत ठंडा होता है। लौकी आपके ब्लड प्रेशर को भी काबू में रखता है। इतना ही नहीं भूरे बाल और झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
• लौकी के फायदे(loki ke fayde)
चलिए जानते हैं लौकी के क्या क्या और कैसे फायदे हमें हो सकते हैं
• लौकी का सेवन करने से तरोताजा महसूस होता है(freshness banaye rakhe)
लौकी को हल्की सब्जियों में गिना जाता है। लौकी खाने से पेट में भारीपन नहीं होता है। बल्कि शरीर में ताजगी बनाए रखने के लिए मदद करता है। रोजाना तरोताजा महसूस करने के लिए लौकी का जूस फायदेमंद है।
• लौकी के बेमिसाल फायदे मोटापा कम करें(loki se motapa kam hota hai)
लौकी का सबसे बड़ा फायदा है कि आपका वजन कम रखने के लिए सहायक है। क्योंकि लौकी में पानी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसका सेवन करने से हमें ज्यादा भूख भी नहीं लगती है। इसी कारण हमें ज्यादा भूख भी नहीं लगती है। इसके लिए लौकी का जूस फायदेमंद है आप चाहे तो लोकी को उबालकर उसमें थोड़ा सा नमक डालकर खा सकते हैं।पेट की चर्बी कैसे होगी कम,चर्बी कम करने के उपाय(Belly Fat Loss Diet&Tips)
• लौकी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है(loki se cholesterol control)
लौकी को डाइट में शामिल करने से हानिकारक कोलेस्ट्रॉल आसानी से धीरे-धीरे कम होने लगता है। जिससे हदय संबंधी नहीं तो कोलेस्ट्रॉल वाली समस्या नहीं होती हैं। इसके लिए लौकी का जूस लौकी की सब्जी, लौकी के पराठे फायदेमंद माना जाता है।
• लौकी के बेमिसाल फायदे चेहरे पर आता है निखार आता है(face ke liye loki)
लौकी का रोजाना सेवन करने से त्वचा में नेचुरल ग्लो याने प्राकृतिक चमक आती है। इसीलिए हमारा चेहरा आकर्षक दिखने लगता है। इसीलिए रोजाना लोकी का सेवन करना अच्छा माना जाता है।
• लौकी का सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार(loki se digestive system improvements)
पाचन संबंधी समस्याओं को लौकी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं एसिडिटी के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसलिए लौकी को भोजन में अवश्य शामिल कीजिए।
• लौकी का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद(loki se dibetics control)
मधुमेह रोगियों के लिए याने डायबिटीज वाले लोगों के लिए लौकी किसी वरदान से कम नहीं है। रोजाना सुबह खाली पेट लौकी का जूस मधुमेह के व्यक्तियों के लिए बहुत फायदेमंद और लाभदायक है।जानिए,ब्लड शुगर लेवल,कंट्रोल करने(मधुमेह)के आसान घरेलू उपाय
• लौकी के नुकसान(loki se Hone wale nuskan)
- हर चीज जितना फायदेमंद होती है उतना नुकसानदायक भी होती हैं। कोई भी पदार्थ का अधिक सेवन करने से हमें साइड इफेक्ट हो सकते हैं। कुछ नहीं हर चीज सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। चलिए तो जान लेते हैं लौकी का ज्यादा सेवन करने से क्या नुकसान हो सकता है।
- लौकी का जूस कड़वा होता है। इसे पीने से कोई लोगों को एलर्जी भी हो सकती हैं। इस वजह से चेहरे पर,हाथ पैर पर सूजन आ सकती है। इसके अलावा रैशेज और खुजली जैसे दिक्कत भी हो सकती है। इतना ही नहीं अगर जूस ज्यादा कड़वा हो तो पेट में गैस जैसे दिक्कत पैदा कर सकती हैं। लौकी का जूस का कड़वापन दूर करने के लिए आप इसमें काली मिर्च पाउडर,निंबू, सेंधा नमक,जीरा, पुदीना के पत्ते डालकर लौकी का कड़वापन दूर कर सकते हैं।
- कई बार लौकी को कृत्रिम विकास प्रदान करने के लिए लोग इंजेक्शन लगाते हैं। इसीलिए लौकी का जूस अधिक सेवन करने से शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है। इसके अलावा कच्चे लौकी का जूस को पीने से पेट संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।
- लौकी का जूस अधिक सेवन करने से लोगों की पाचन तंत्र बिगाड़ सकती है। इस वजह से दस्त और उल्टी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आपने लौकी को अच्छे से साफ नहीं किया ऐसे ही यूज किया तो आपको बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है।
- मधुमेह और रक्त चाप मरीजों को लौकी का जूस पीना फायदेमंद है लेकिन उस का अधिक सेवन करने से शुगर और बीपी का स्तर असामान्य रूप से घट सकता है। इसके कारण चक्कर आना,बेहोशी,अचानक से आंखों के सामने अंधेरा छा जाना ऐसी समस्या हो सकती है।
- लौकी का जूस सुबह खाली पेट पीना चाहिए। दिन भर में 1 गिलास से अधिक सेवन करना नहीं चाहिए। अधिक सेवन करने से ऊपर दी हुई समस्या हो सकती हैं।