घुटने दर्द का उपाय,कहीं ऐसे परेशानियां आज हमारे सामने हैं जो सिर्फ बड़े बुजुर्गों तक सीमित नहीं है बल्कि कम उम्र में भी पाई जाती है।उनमें से एक है घुटने का दर्द।घुटने और जोड़ों का दर्द अब इतना आम हो गया है। पहले तो यह समस्या बढ़ती हुई उम्र का संकेत माना जा रहा था। हमारे शरीर के लिए घुटनों का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। इसकी मदद से ही हम चल सकतेहै, दौड़ सकते हैं,उठ सकते है,बैठ सकते हैं। यहां तक कि हमारे शरीर का वजन को संभालने की अहम भूमिका है घुटना बजाता है। दरअसल स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के खिलाफ आपके शरीर को संकेत देती है।
आजकल की भागदौड़ की जिंदगी में हम अपने खान-पान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसके वजह से हमारे शरीर में कहीं पोषक तत्व की कमतरता हो जाती है। जैसे कि विटामिन सी कैल्शियम विटामिन डी इनका कमी होना घुटनों और जोड़ों का दर्द होने का कारण बनता है। अगर यह समस्याओं को ध्यान नहीं दिया जा रहा है तो यह समस्या काफी बढ़ सकती है। अगर घुटनों के दर्द की समस्या उत्पन्न होती हैं तो हमारी जिंदगी में काफी खराब असर हो सकता है।
इंसान अपने जीवन में कहीं ऐसी आदतों अपना लेता है,जो उसके लिए परेशानी बन जाते हैं। वक्त के साथ इंसान को अपने शरीर में बदलाव महसूस होता है। चलिए तो जानते हैं घुटने दर्द की के कारण
घुटने में दर्द के लक्षण
- खड़े होने पर परेशानी होना
- जोड़ों में सूजन और जकड़न की परेशानी होना
- पैर सीधा रखने से भी परेशान होना
- शरीर में अकड़न से होना
- चलने उठने और बैठने में दिक्कत आना
- घुटने का रंग लाल होना
- घुटने को छूने से गर्म जैसा लगना
घुटने दर्द के कारण
बैठकर काम करना
आजकल के कंप्यूटर युग में देखा जाता है कि लोग बैठकर ही काम करते हैं। ऐसी हालत में मांसपेशियों को दर्द होने लगता है। अगर आप बहुत लंबे समय तक बैठकर काम कर रहे हैं तो अपनी प पोजीशन अच्छे से रखे। थोड़े थोड़े टाइम में खड़े रहिए नहीं तो थोड़ा सा चले। क्योंकि घुटनों के कैंप पर भार आता है इसके वजह से घुटनों में दर्द होने लगता है।
मोटापा
अगर शरीर में ज्यादा वजन है तो; हमारा शरीर का पूरा वजन घुटनों पर आ जाता है। मोटापा के वजह से अगर ज्यादा टाइम खड़े रहने से पूरा भार घुटनों में आता है। घुटनों पर अधिक दबाव से सूजन भी दर्द का कारण बन सकता है। इसीलिए घुटनो का दर्द का कारण बन जाते हैं अपने वजन को संतुलित मात्रा में रखना जरूरी है।
मांसपेशियां
घुटने की मांसपेशियों में खून का संचार सही ना होना, घुटनों की मांसपेशियों में खिंचाव या तनाव होना। इसलिए घुटनों के दर्द के कारण बन सकते हैं।
इंफेक्शन
टीवी और बैक्टीरियल इनफेक्शन आपके घुटने को डैमेज कर सकता है। इसकी वजह से असहनीय दर्द, सूजन और अकड़न हो सकती हैं। इंफेक्शन के कारण चलने या फिरने में बहुत दिक्कत आती है। इंफेक्शन से घुटने का दर्द जानने के लिए ब्लड टेस्ट,एक्सरे,स्कैन करवा सकते हैं।
बैठने का तरीका गलत
जो दिन भर घुटने टेक कर या तो पालथी मार कर काम करता है। उन्हें घुटनों का दर्द अधिक होने की संभावना है। कारपेंटर,कपड़ों की दुकान यहां पर काम करने वाले लोगों को यह दिक्कत आती है। एक्सरसाइज के मदद से उन्हें राहत मिल सकते हैं नहीं तो फिजियो थेरेपी कर सकते हैं।
नमक का सेवन ज्यादा करने से
नमक यानी सोडियम का सेवन कम करें। नमक के ज्यादा सेवन से सूजन बढ़ती है और घुटनों पर दबाव ज्यादा पड़ता है। इससे घुटनों का दर्द होने लगता है। इतना ही नहीं मैं नमक का ज्यादा सेवन करने से हड्डियां भी कमजोर हो जाती है।
घुटने का दर्द कम करने के लिए उपाय
घुटने दर्द का उपाय,सिकाई से
कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर बनाए हुए पैड़ से सिकाई करने से घुटने के दर्द को आराम मिलता है।
गर्म तासीर वाले पदार्थों से
खाने में दालचीनी जीरा अदरक और हल्दी इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करें। गर्म तासीर वाले पदार्थों का सेवन करने से घुटने की सूजन और दर्द कम करता है।
घुटने दर्द का उपाय,लहसुन
सुबह सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली दही के साथ खाएं इससे भी आराम मिलेगा।
घुटने दर्द का उपाय,मालिश से
लहसुन अजवाइन लोंग सरसों के तेल में गर्म कीजिए। ठंडा होने के बाद कांच की बोतल में भर कर रखी है। इस दिल से घुटनों के जोड़ों को मालिश कीजिए आपको असर जरूर दिखेगा।
अलसी और अखरोट
अलसी के दानों के साथ अखरोट की गिरी सेवन करने से जोड़ों के दर्द को आराम मिलेगा।
घुटने दर्द का उपाय,नीम के पत्ते
नीम के पत्ते अरंडी के तेल में गर्म कीजिए सुबह शाम इस तेल से जोड़ों की मालिश कीजिए।
हल्दी और मेथी का लेप
हल्दी पाउडर,मेथी के दानों का पाउडर,गूड इन में थोड़ा सा पानी डालकर लेप जैसा बना लीजिए। सोने से पहले इस लेप को घुटनों को लगा लीजिए। और पट्टी बांध कर सो जाइए सुबह यह लेप ठंडे पानी से धो लीजिए।
मेथी के दाने का इस्तेमाल
दर्द से राहत पाने के लिए मेथी के दाने का इस्तेमाल कीजिए। रात को आधा चम्मच मेथी के दाने पानी में भिगो कर रखी है। सुबह खाली पेट से चबाकर खाइए। नहीं तो मेथी के दाने का आधा चम्मच पाउडर खाना खाने के बाद गुनगुने पानी में पीजिए। इससे आपको जरूर राहत मिलेगी।
घुटने दर्द का उपाय,एलोवेरा का इस्तेमाल
घुटनों के दर्द हो या अन्य किसी जोड़ों का दर्द हो उसे एलोवेरा फायदेमंद है। एलोवेरा को बिच को काटकर उसका गुद्धा निकाल कर उसमें हल्दी पाउडर मिलाकर गुनगुना गर्म कीजिए। उसे दर्द वाली जगह लगा लीजिए उसके ऊपर पट्टी बांधना चाहिए। इससे दर्द और सूजन को राहत मिलेगी।
तुलसी का इस्तेमाल
दर्द चाहे तो घुटने में हो या अन्य शरीर किसी अंग पर हो। तुलसी का रस सेवन करना बहुत फायदेमंद है। एक चम्मच तुलसी का रस गुनगुने पानी में पीजिए। ऐसा रोजाना करने से दर्द को आराम मिलेगा।
घुटने दर्द का उपाय,त्रिफला पाउडर
एक चम्मच त्रिफला पाउडर उसमें एक चम्मच शहद मिलाइए और आधा चम्मच देशी घी मिलाइए रोजाना सुबह इसका सेवन करने से दर्द को आराम मिलेगा।
हल्दी दूध का सेवन
हल्दी दूध का सेवन भी काफी आराम देता है। एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर पीने से दर्द से राहत मिलेगी इसलिए रोजाना सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में हल्दी डालकर पीजिए।
संतुलित आहार
संतुलित आहार जिसमें बहुत हरी पत्तेदार सब्जियां मौसम के अनुसार फल शामिल होते हैं। अपने जोड़ों के दर्द के लिए अच्छा है। गठिया दर्द से बचने के लिए फैटी भोजन, डेरी उत्पादन उच्च सोडियम आहार से बचना चाहिए क्योंकि यह आहार सेवन करने से मोटापा आ जाता है इसलिए घुटनों में भार आ जाता है। इस वजह से घुटनों में दर्द होने लगता है।
घुटने दर्द का उपाय,व्यायाम
व्यायाम जोड़ों को जकडन से दूर करता है और गति को आसान कर के दर्द कम करने के लिए मदद करता है। एक्सरसाइज घुटने के ही नहीं तो शरीर के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है। इसीलिए रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। वैसे घुटने के दर्द के लिए योगासन करना भी बहुत जरूरी है।
•ध्यान में रखिए
घुटने का दर्द गंभीर हो सकते हैं ऐसी बात नहीं है लेकिन हमें सावधानी रखना जरूरी है। घुटनों की सेहत पर ध्यान देना भी महत्वपूर्ण है। शुरुआती में आप घुटने दर्द में घरेलू उपाय कर सकते हैं जैसे कि सरसों और लौंग के तेल की मालिश, मेथी के दाने जीरा काली मिर्च इनका सेवन। व्यायाम। के बावजूद भी आप को राहत नहीं मिल रही तो कृपया डॉक्टर को दिखाइए
ऊपर दिए गए हुए उपाय से घुटनों को राहत नहीं मिल रही है तो आप फिजियो थेरेपी भी कर सकते हैं। लेकिन इसके पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें : गर्म पानी पीने से शरीर को होने वाले 7 बेमिसाल फायदे