शहद के 10 बेहतरीन फायदे
- शहद यह एक दवा के समान माना जाता है। इसीलिए शहद से होने वाले फायदे बहुत ही लाभदाई पाए जाते हैं।यह हमारे शरीर का स्वास्थ बनाये रखने के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। सदियों से इसका इस्तेमाल दवाई की तौर पर किया जा रहा है।तो आज हम देखने वाले हैं शहद के फायदे
- शहद में कहीं गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जैसे कि विटामिन-ए,आयरन,मैग्नीशियम,पोटेशियम,कार्बोहाइड्रेट्स, सोडियम,प्रोटीन,एंटीबैक्टीरियल आदि
- नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है।हमारे सर्वांग आयुर्वेद में तो आज का हमारा विषय है। शहद के फायदे कैसे हमारे स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए काम आते हैं। शहद का इस्तेमाल कब और कैसे करें और वह किन-किन शारीरिक समस्याओं पर कारगर उपाय साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं। शहद के फायदे
- शहद यह मधुमक्खी के छत्ते में पाया जाता है। यह पूरी तरह नेचुरल सोर्स है। शहद कई सारे दुकानों में भी मिल जाता है। लेकिन उसकी गुणवत्ता उस प्रोडक्ट पर डिपेंड करती हैं। तो आप अच्छा और 100% नैसर्गिक शहद ही खरीदें, उससे आपको पूरी तरह लाभ हो सकता है।
शहद के सेवन का तरीका
- 1-2 चम्मच शहद लेकर इसको अकेले निगल सकते हैं।
- इसे अपनी चाय या एक गिलास गुनगुना पानी के साथ मिला सकते हैं।
- रात को सोने से पहले दूध ठंडा होने के बाद एक चम्मच उसमे शहद मिलाकर पी सकते है।
शहद के फायदे(Honey Ke Fayde)
1.खांसी के लिए शहद के फायदे
कफ़ को पतला करने के लिए और गले में हुए संक्रमण के लिए,शहद काफी गुणकारी उपाय पाया गया है। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण,जो कि गले का संक्रमण रोकने के लिए लाभदाई होता है। कई सारे खांसी के दवाइयों में शहद का प्रयोग इसी वजह से किया जाता है। अगर आप पुराने खांसी से त्रस्त है। तो आप रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद डालकर उसका सेवन करें.
2.ह्रदय को मजबूत बनाने के लिए
ह्रदय विकार से पीड़ित रोजाना एक चम्मच शहद का इस्तेमाल करके अपने ह्रदय को मजबूत बना सकते हैं। शहद में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण जो कि हमारे रुदय स्वास्थ के लिए काफी लाभदायक होता है।शहद का इस्तेमाल करने से अपना ह्रदय के कार्य मैं सुधार आता है।और वह अच्छी तरह से अपना कार्य कर पाता है।
3-वेट-लूज करने के लिए शहद
वसा खत्म करने के लिए, मेटाबोलिज्म की काफी अहम भूमिका होती है। अगर हम सुबह खाली पेट निंबू के साथ गुनगुने पानी में शहद का सेवन करते हैं।तो इससे मेटाबॉलिज्म काफी मात्रा में हमारे शरीर को मिल पाता है। और उसी वजह से हमारा वजन कम करने में काफी मदद मिल पाती है।
4- इम्यून सिस्टम के लिए
शहद में मौजूद गुण शरीर मे एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करते हैं। यह कोशिकाओं और ऊतकों की रक्षा करते है। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाओं को नुकसान को रोकने की क्षमता रखते हैं।
5- कब्ज की समस्या के लिए शहद
कब्ज के साथ-साथ पेट की अन्य बीमारियों के लिए शहद काफी गुणकारी उपाय है। कब्ज की वजह से हमें अन्य पेट की बीमारियों का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर हम रोजाना गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद का सेवन करते हैं। तो हमें जल्द ही उसका लाभ प्राप्त होने लगता है।
6- त्वचा की समस्याओं के लिए शहद
काफी रिसर्च में यह पाया गया है। कि बाजार में मिलने वाली क्रीम के मुकाबले शहद हमारे त्वचा के लिए काफी गुणकारी और लंबे समय के लिए अच्छा उपाय माना गया है।
7-BP के लिए शहद
सुबह गुनगुने पानी मे शहद डालकर पिएं। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।वासोडिलेशन को बनाए रखता है जिससे रक्तचाप नियंत्रित रहने में मदद होती है। रक्तचाप हृदय रोग का एक प्रमुख कारण है, और शहद इसे कम करने में मदद कर सकता है क्यूंकि इसमे एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं
8- होठों के लिए शहद
शहद को अपने उंगली पर लगाकर फिर उसको होंठों पे लगाए। शहद होठों को मॉइस्चराइज़ करने मे मदद करता है साथ ही फटे होंठों को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है। आपके होठों से सूखी, मृत त्वचा को हटाने में मदद कर सकता है।
9- बालों का स्वास्थ्य के लिए
शहद में मौजूद गुण की वजह से बालों के लिए एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर बनाता है। यह बालों के रोम को चिकना बनाती हैं, सुस्त बालों में चमक लाते हैं मॉइस्चराइजिंग और चमक से शहद आपके बालों की प्राकृतिक चमक को बढ़ाने में मदद कर सकता है
10-ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए
शहद सूजन के निशान को कम करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करने की क्षमता रखता है। शहद के सेवन से आप अपने इंसुलिन के स्तर को बढ़ा सकते है। और यह आपके रक्त-शर्करा को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। शहद के साथ चीनी को बदलना भी फायदेमंद हो सकता है। यह देखते हुए कि शहद मे एंटीऑक्सिडेंट और सूजन-रोधी गुण भी होते हैं।