नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे सर्वांग आयुर्वेद वेबसाइट में आज का हमारा विषय है गुड़हल का तेल के फायदे,जिसे जास्वंद का फूल भी कहा जाता है,जास्वंद का फूल इसके तेल से हमारे बालों पर क्या-क्या फायदे हो सकते हैं तो आइए जानते हैं उनके बारे में
गुड़हल का फुल आपके घर के आसपास आंगन में जरूर नजर आएगा। गुड़हल का फूल भगवान के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। शायद आपको पता नहीं होगा गुड़हल का फूल और गुड़हल के पत्ते आपके बालों के लिए बहुत कितने फायदेमंद है। हमारे बाल हमारे लिए सर का ताज होते हैं। हमारी सुंदरता बालों के ऊपर ही होती हैं। आजकल की जीवन शैली में हम हमारा ध्यान रखना भूल जाते हैं। खास तौर से बालों का। बालों को अच्छे से ध्यान नहीं दिया जाए तो बालों का झड़ना टूटना गिरना चालू हो जाता है इतना ही नहीं डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ जाती है। धूल मिट्टी प्रदूषण इन के कारण बालों की समस्या अधिक दिखाई जाती हैं। हर सबसे मुख्य कारण तनाव। तनाव बालों का सबसे बड़ा दुश्मन है। तनाव के कारण भी हमारे बाल झड़ने लगते हैं। बालों की समस्या के लिए रामबाण उपाय गुड़हल है।
सोने से पहले बालों को तेल की मालिश क्यों है जरूरी,जानिए कैसे (benefits of hair massage)
गुड़हल का फूल और पत्तियां आपके बालों के लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं। गुडहल में एमिनो एसिड होते हैं। जो केराटिन प्रोडक्शन में सहायक होते हैं। केराटिन वह प्रोटीन है जो हमारे बालों को घना बनाने के लिए मदद करता है। गुड़हल में विटामिन सी होता है जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इतना ही नहीं गुड़हल बालों का विकास भी अच्छे से बढ़ाता है। बालों संबंधी परेशानियां जैसे कि डैंड्रफ उनको भी दूर करने के लिए मदद करता है। गुड़हल के इस्तेमाल से बाल इतने मुलायम हो जाते हैं की उलझने की समस्या नहीं होती है। चलिए तो हम जान लेते हैं कि; गुड़हल का तेल और गुड़हल का हेयर मास्क बालों के लिए कितना फायदेमंद है,तो आइए जानते हैं गुड़हल का तेल के फायदे
• गुड़हल का तेल कैसे बनाएं?(Hibiscus oil kaise banaye)
गुडहल का तेल बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको चाहिए 8 से 10 गुड़हल के फूल और पत्ते, 8 से 10 चम्मच नारियल का तेल, दो चम्मच बादाम का तेल, दो चम्मच अरंडी का तेल। अरंडी का तेल की जगह आप जैतून का तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब सभी एक कटोरी में डाल लीजिए। गरम करने के लिए इस तेल को धीमी आंच पर रखने के बजाय पानी में रखकर गर्म कीजिए। अब इस तेल को ऐसे ही 8 से 10 घंटे तक ढक कर रखें। इसके बाद आप इस तेल को छानकर एक बोतल में भरकर रख सकते हैं। आप इसका इस्तेमाल 20 दिन तक कर सकते हैं। आप चाहे तो इस तेल को फ्रीज में रख सकते हैं। जब आपको इस तेल का इस्तेमाल करना है तो थोड़ा सा इस तेल को गुनगुना गर्म कीजिए। आप हफ्ते में तीन बार इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप चाहे तो गुड़हल का तेल बनाने के लिए दूसरा तरीका का भी इस्तेमाल कर सकते हैं चलिए तो जान लेते हैं दूसरा तरीका
एक पैन में एक कप नारियल तेल को गर्म कीजिए। अब इसमें 10 से 15 गुड़हल की पत्ती और फूलों को इसमें डाल कर अच्छे से उबाल लीजिए। अब इस तेल को अच्छे से ठंडा होने के बाद छान लीजिए। अब बोतल में भरकर रख दीजिए। आपको जब इस्तेमाल करना है तब थोड़ा सा गुनगुना गर्म कीजिए। रात को सोने से पहले 10 से 15 मिनट इस तेल की मालिश करना बहुत ही फायदेमंद है आप चाहे तो सुबह बाल धोने से एक घंटा पहले इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तेल के इस्तेमाल से आपको महीने भर में ही फरक नजर आऐगा। गुड़हल का तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए बहुत मददगार हैं इतना ही नहीं बालों का झड़ना कम करता है और बालों को लंबे समय तक काले रखता है।
• गुड़हल का तेल के फायदे हेयर मास्क बनाने के लिए
आज हम जानेंगे कि हेयर मास्क बनाने के लिए गुड़हल का तेल किस प्रकार इस्तेमाल किया जा सकता है और उसमें और क्या किया शामिल किया जा सकता है जिससे हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है
• गुड़हल के हेयर मास्क कैसे बनाएं?(gudhal ka hair mask kaise banaye)
आज हम आपको बताएंगे कि गुड़हल का यूज करके आप किस तरह अपने फेस पर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं और उसका तरीका क्या होगा और उसके फायदे तो चलिए जानते हैं एक-एक करके
• गुड़हल और दही का हेयर मास्क(gudhal or dahi ka hair mask)
गुड़हल के फूल और पत्तियां अच्छी सी पीस लीजिए। अब इसमें थोड़ा सा दही मिलाकर अच्छे से फेट लीजिए। इस हेयर मास्क को अपने सिर की त्वचा और बालों को लगा लीजिए। 1 घंटे के बाद अपने बाल गुनगुने पानी से धो लीजिए। आप इस हेयर मास्क को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसकी वजह से बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए मदद होती है। बालों को विकास बढाने के लिए काफी मददगार होती है। यहां आपके बालों को मजबूत बनाता है और पोषण भी देता है। दही के प्रोटीन तत्व बालों को स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए मदद करता है।
• गुड़हल और आंवले का हेयर मास्क(gudhal or amla ka hair mask)
गुड़हल के पत्ते और पत्तियों का पेस्ट बना लीजिए। अब इसमें आंवला पाउडर मिलाकर थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से पेस्ट बना लिजिए। अब इस मिश्रण को अपने सिर की त्वचा और बालों को लगा लीजिए। आधे घंटे के बाद गुनगुने पानी से बाल धो लीजिए। आप इस प्रयोग का हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते है।आमला के यह औषधि गुण आपको पता नहीं होंगे,जानिए(Benefits of Amla)
यहां हेयर मार्क्स बालों के रोम मजबूत करने के साथ सिर की त्वचा के स्वस्थ बनाए रखने के लिए मदद करता है। आंवला और गुड़हल के फूल में विटामिन सी पाए जाते हैं। जो बालों को मजबूत बनाने के साथ बालों का विकास भी बढ़ाता है और बाल घने और स्वस्थ रहते हैं।
• गुड़हल और अंडे का हेयर मास्क(gudhal or ande ka hair mask)
3 बड़े चम्मच गुड़हल के फूल की पेस्ट और दो अंडे के सफेद भाग को एक कटोरी में अच्छे से मिक्स कीजिए। आप यह पेस्ट अपने बालों को लगा लीजिए। 20 मिनट के बाद अपने बाल धो लीजिए। इस प्रयोग का आप हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
अंडे में बालों के लिए सभी जरूरी मिनरल और विटामिंस आईरन प्रोटीन जिंक मौजूद होते हैं। जो बालों को झड़ने के लिए रोकते हैं। और बालों का विकास बढ़ाने के लिए भी मदद करता है।जानिए,बालों में से जुएं निकालने के लिए उपाय
• गुड़हल और नीम का हेयर मास्क(gudhal or neem ka hair mask)
नीम के पत्ते को पानी के साथ पीस लीजिए। अब इस रस को छान लीजिए। अब इसमें गुड़हल के पत्तों का पेस्ट बनाकर एकत्रित कीजिए। अब इस मिश्रण को सिर की त्वचा और बालों को अच्छे से लगा लीजिए 20 मिनट के बाद बाल धो लीजिए। हफ्ते में दो बार इस प्रयोग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नीम सिर की त्वचा के स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मदद करता है। दरअसल इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो बालों में मौजूद जुए को खत्म करता है इतना ही नहीं डैंड्रफ से भी छुटकारा देता है।
• गुड़हल और एलोवेरा का हेयर मास्क(gudhal ok alovera ka hair mask)
दो चम्मच गुड़हल के फूलों का पेस्ट और आधा कप एलोवेरा जेल ले लीजिए। अब इस मिश्रण को एक कटोरी में अच्छे से एकत्रित कीजिए। अब इस पेस्ट को आपके बालो को और सिर की त्वचा को लगा लीजिए। आधे घंटे के बाद अपने बाल धो लीजिए। हफ्ते में तीन बार इसका प्रयोग कर सकते हैं।एलोवेरा के फायदे जो आपको देगा इन 8 बीमारियों से निजात(Benifits of aloevera)
यह मास्क बालों को झड़ने टूटेंगे गिरने से बचाता है। इतना ही नहीं दो मुंहे बालों से भी छुटकारा देता है। एलोवेरा में बालों के लिए मिनरल और विटामिन सी होता है। जो बालों को नमी देने के लिए मदद करता है।
• गुड़हल और करी पत्ता का हेयर मास्क(gudhal or curryleves ka hair mask)
मुट्ठी भर गुड़हल के पत्ते, मुट्ठी भर करी पत्ता और दो चम्मच नारियल का तेल। गुड़हल के पत्ते और करी पत्ता को अच्छे से पीस लीजिए। अब इस में नारियल का तेल मिक्स कीजिए। थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लीजिए। अब इस पेस्ट को बालौ और सिर की त्वचा को लगा लीजिए। आधे घंटे के बाद गुनगुने पानी से बाल धो लीजिए। हफ्ते में तीन बार इस प्रयोग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
गुड़हल और करी पत्ता बालों को सफेद होने से रोकने के साथ बालों के लिए टॉनिक जैसा काम करता है। जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है।
• गुड़हल का तेल के फायदे बालों के लिए (Hibiscus oil ke fayde)
- बालों को काला और घना बनाने के लिए मदद करता है।
- गुड़हल से बाल मजबूत बनते हैं।
- गुड़हल से बालों को डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है।
- गुड़हल से बालों का रूखापन दूर हो जाता है
- गुड़हल से बालों को शाइनिंग और चमकदार हो जाते हैं।
- गुड़हल बालों का विकास बढ़ाने के लिए मदद करता है।