नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे सर्वांग आयुर्वेद वेबसाइट में आज का हमारा विषय है स्वस्थ आहार के बारे में स्वस्थ आहार क्या होता है और उसमें कौन-कौन सी चीजें समाविष्ट रहती है आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देंगे इससे आपको पता चलेगा कि आप के लिए कौन सा आहार अच्छा आहार साबित हो सकता है तो चलिए आइए जानते हैं।
जब भी हम बीमार होते हैं तो बड़े बुजुर्ग लोग खासतौर से डॉक्टर हमें सलाह देते है स्वस्थ आहार लेना जरूरी है। लेकिन स्वस्थ आहार क्या होता है? हमें पता ही नहीं होता है। कई लोगों के मन में तो कभी-कभी दुविधा चलती होगी आज के वक्त मैं स्वस्थ भोजन जैसे चिज ना के बराबर है। और अगर है भी तो उसका स्वाद शायद अच्छा ना लगे। चलिए तो जान लेते स्वस्थ आहार क्या होता है?
देसी घी के बेमिसाल फायदे,और नुकसान आपको कर देंगे हैरान(Ghee Ke Fayde)
• स्वस्थ आहार क्या है?(healthy diet definition)
स्वस्थ आहार का मतलब है जो खाद्य पदार्थ मे कैल्शियम विटामिन प्रोटीन और पोषक तत्व भरपूर पाए जाते हैं। ऐसा आहार जो आपको सेहतमंद और तंदुरुस्त रखने का काम करें और आपको बीमारियों से दूर रखें। संतुलित आहार एक ऐसा आहार है जिसमें कुछ निश्चित मात्रा और अनुपात में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ होते हैं ताकि कैलोरी, प्रोटीन, खनिज, विटामिन और वैकल्पिक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में हो और पोषक तत्वों के लिए एक छोटा सा भाग आरक्षित रहे। इसके अलावा, संतुलित आहार में बायोएक्टिव फाइटोकेमिकल्स जैसे आहार वाले फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और न्यूट्रास्यूटिकल होना चाहिए जिनके सकारात्मक स्वास्थ्य लाभ हों। संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट से कुल कैलोरी का 60-70%, प्रोटीन से 10-12% और वसा से कुल कैलोरी का 20-25% होना चाहिए।
आपका स्वास्थ्य आपके जीने से लेकर हर दिन सांस लेने वाली हवा जैसी तमाम चीजों पर निर्भर करता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पोषक तत्व का अहम रोल होता है। जब कोई महिला गर्भवती होती है तब से ही पोषण बच्चे के विकास में महत्वपूर्ण होता है। गर्भ में पल रहा बच्चा अपनी माता से पोषण प्राप्त करता है। इसलिए हर कोई गर्भावस्था महिला का खान पान बहुत जरूरी है। अगर मा मे पोषण की कमी रह गई तो सीधा बच्चे पर असर होता है। शिशु के मस्तिष्क और उसके शरीर का विकास पर गलत असर पड़ सकता है। इसीलिए हर इंसान के खाने में पौष्टिक आहार संतुलित आहार आवश्यक है। आपको लंबे समय तक स्वास्थ्य अच्छा रखना चाहते हैं तो स्वस्थ खाद्य पदार्थों सेवन करना जरूरी है।ऐसा करने से न केवल वजन बढ़ने का खतरा कम हो सकता है, बल्कि कुपोषण, मोटापा, मधुमेह, हाई बीपी, हृदय रोग, स्ट्रोक और कैंसर जैसे गैर-संचारी रोगों को भी रोका जा सकता है। चलिए तो जानते हैं स्वास्थ्य पदार्थ कौन से होते हैं?
• स्वस्थ खाद्य पदार्थ(foods include in healthy diet)
तो चलिए जानते हैं कि हमारे दैनंदिन जिंदगी में हमारा आहार कैसा होना चाहिए और उसके क्या-क्या फायदे होते हैं
• दूध से बने हुए उत्पाद(milk products)
भारतीय आहार में खासतौर से शाकाहारी भोजन में दूध दही पनीर घी चीज डेअरी प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं। डेयरी उत्पादों में विटामिन ए विटामिन डी विटामिन B12 प्रोटीन कैल्शियम पोटैशियम मैग्निशियम जिंक पाए जाते हैं। जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए सक्षम होते हैं। इसके अलावा हड्डियां और दांत को स्वस्थ रखते हैं।
• अंडे(eggs)
अंडा उन खाद्य पदार्थों में से एक है जिसमें प्राकृतिक रूप से विटामिन डी पाया जाता है। यह मनुष्य के दिमागी विकास में मदद करता है।
प्रोटीन, मिनरल, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और ऐसे ही कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर अंडा शरीर को न सिर्फ एनर्जी देता है बल्कि स्वस्थ भी रखता है। कई बार उम्र के साथ-साथ याददाश्त भी कमजोर होने लगती हैं। अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र के साथ आपकी याददाश्त सही रहे तो आपने डाइट में रोजाना अंडे को शामिल कीजिए। अंडे का सेवन बच्चे बूढ़े जवान सभी उम्र के लोग कर सकते हैं।
• हरी पत्तेदार सब्जियां(green leaf vegetables)
कई लोगों को हरी सब्जियां खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। लेकिन यह बहुत गलत बात है क्योंकि हरी पत्तेदार सब्जियां में ज्यादा विटामिन कैल्शियम मिनरल एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। स्वस्थ जीवन के लिए अपने आहार में हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें। कई बीमारियों से बचने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां में मदद करते हैं। इसलिए उनका सेवन करना आवश्यक है।
जानिए,लौकी के बेमिसाल फायदे,शरीर होगा तंदुरुस्त(loki ke fayde)
• फल(fruits)
फलों में सेब, संतरा, आम और अपने पसंद का कोई भी एक या दो फल आप अपने खाने के रूटीन में शामिल जरूर करें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि फलों का सेवन संतुलित मात्रा में किया जाना चाहिए। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर,कोलेस्ट्रॉल,वजन घटाने के लिए फल का सेवन करने से यह समस्या दूर होती है। नारियल पानी आपको सेहतमंद रखने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी ठंडा होता है इससे पेट संबंधी बीमारियों को काफी आराम मिलता है। इतना ही नहीं शरीर में अगर पानी की कमतरता हो तो नारियल पानी बहुत लाभदायक है। इसीलिए रोजाना कौन सा भी फल हो लेकिन एक फल सेवन करना आवश्यक है।
जानिए,कीवी के बेहतरीन सेहत लाभ,फायदे(Kiwi Khane Ke Fayde)
• सुप(soup)
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आपके डाइट में सुप को जरूर शामिल कीजिए। इससे आपका मोटापा कम करने के लिए मदद होती है। सब्जियों के सुप में पोटेशियम कैल्शियम विटामिन पाए जाते हैं। जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है बल्कि अगर चोट या घाव हो जाए तो उसे जल्दी भरने का काम करता है। आप गाजर टमाटर पालक का सूप शामिल कर सकते हैं।
• दाल और अनाज(grains and pulses)
प्रोटीन फाइबर और अन्य पोषक तत्व दाल में पाए जाते हैं। जो रक्तचाप मधुमेह जैसी घातक बीमारियों को रोकथाम करने का काम करता है। इसलिए आपके दैनंदिन आहार में दाल को शामिल कीजिए।
चावल गेहूं दलिया मकई ब्राउन राइस जैसे अनाज स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। शरीर में काफी हद तक ऊर्जा देने का काम करते हैं इतना ही नहीं कई बीमारियों से भी बचाते हैं। इसलिए आप के आहार में चावल रोटी को शामिल कीजिए।
जानिए,मेथी खाने से होने वाले फायदे(Benifits of Methi)
• मीट और मछली(nonveg)
हरी सब्जियां और फल की तरह मीट भी स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसमें प्रोटीन और जिक मौजूद होता है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करता है। त्वचा को स्वस्थ बनाता है। इतना ही नहीं मीट में विटामिन B12 ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो हदत और मस्तिष्क को स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माना जाता है।
मछली में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड मस्तिष्क और आंखों के रोशनी लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मधुमेह के मरीजों में रक्त शर्करा को नियंत्रित मछली का सेवन बहुत लाभदायक है। याद रखे हमेशा उस मछली का चुनाव करें जिसमें मरकरी कम मात्रा में हो क्योंकि ज्यादा मरकरी वाली मछली के सेवन नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।
• पानी(water)
पानी जो कि हमारे शरीर में आधे से ज्यादा समाविष्ट रहता है कोई चीज मिले ना मिले लेकिन पानी हमारे जिंदगी में बहुमूल्य है कई लोग पानी को पीना बहुत नजरअंदाज करते हैं खासतौर से ठंडी के मौसम में। लेकिन क्या आप जानते हैं हमारे शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी है।एक वक्त हम बिना खाना खाए जी सकते हैं लेकिन पानी के बिना नहीं जी सकते हैं। पानी हमारा जीवन है इसलिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना आवश्यक है। शरीर में पानी की कमी निर्जलीकरण का कारण बनती हैं जिससे किडनी की समस्या उल्टी बुखार त्वचा संबंधी समस्या पैदा होते हैं। इसीलिए हो सके उतना पानी पीना जरूरी है।
जानिए,स्वस्थ शरीर के लिए शहद के बेहतरीन लाभ(Benifits of Honey)