नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे सर्वांग आयुर्वेद वेबसाइट में आज का हमारा विषय है आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय के बारे में तो आज हम आपको बताएंगे की आंखों की रोशनी किन-किन प्रकार हम बरकरार रख सकते हैं और उसे बढ़ावा दे सकते हैं तो चलिए जानते हैं उसके बारे में
ऐसा कहते हैं कि आंखें हैं तो जहां है।आंखों के जरिए ही हम अपने आसपास की सभी चीजों को बड़ी आसानी और साफ तौर पर देख सकते हैं। आंखें हमारी दुनिया दिखाने वाली खिडकी होती हैं। आंखों के स्वस्थ रहने पर ही हमारे सभी काम बड़ी आसानी से हो जाते हैं। वही आंखों में अगर थोड़ी सी भी खराबी आ जाए तो हमारी दुनिया में अंधेरा छा गया है ऐसा लगने लगता है। जैसे हम हमारे शरीर की देखभाल करते हैं वैसे ही आंखों की खयाल करना भी आवश्यक है। आजकल की खराब जीवनशैली के कारण आंखों की परेशानी आम बात हो गई है। आजकल तो सभी लोगों के हाथ में मोबाइल दिखाई देता है।अब तो क्या छोटे बच्चे भी ऑनलाइन क्लास अटेंड करते हैं। इसके वजह से उनके हाथ में मोबाइल देना अवश्य बात हो गई है। इसकी वजह से आंखें कमजोर हो सकती हैं। अब तो सभी लोग लैपटॉप कंप्यूटर के ऊपर काम करते हैं इसकी वजह से आंखों की रोशनी कम होने का खतरा रहता है। अगर हम लगातार कंप्यूटर नहीं तो मोबाइल के ऊपर काम कर रहे हैं तो अचानक से आंखों के सामने धुंधलापन दिखाइ देता है। हालांकि लोग इस बात को नजरअंदाज करते हैं। लेकिन यह गलत बात है इसके कारण हमें डॉक्टर चश्मा लगाने के सलाह देते है।
नजर कमजोर हो ना आज कल सामान्य बात हो गई है। समस्याओं को मजबूरी मान लेना समझदारी की बात नहीं है क्योंकि सही खानपान की मदद से नजर को ठीक किया जा सकता है। चश्मा लगने का सबसे मुख्य कारण आंखों की देखभाल ठीक तरह से ना करना, पोषक तत्वों की कमी, आजकल की जीवन शैली और अनुवांशिक कारण हो सकते हैं।
चश्मे से छुटकारा पाने के लिए ,आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए और आंखों को हेल्दी रखने के लिए घरेलू उपाय बेहतर है। चलिए तो जानते हैं आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय।
• आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय(aankhon ki roshni kaise badaye)
तो आइए जानते हैं आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए हमें क्या क्या खाना चाहिए और कौन से घरेलू उपाय आजमाना चाहिए जिससे हमारी आंखों की रोशनी बढ़ेगी तो चलिए जानते हैं
• आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए देसी घी फायदेमंद(Desi ghee se badye ankhoki roshni)
देसी घी आयुर्वेदा में बहुत महत्वपूर्ण है। कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए देसी घी बहुत उपयुक्त माना जाता है। देसी घी में विटामिन और मिनरल मौजूद होते हैं। जो आंखों की रोशनी सुधारने के लिए मदद करते हैं। देसी घी का इस्तेमाल अपनी आंखों पर कर सकते हैं। इसलिए आपको देसी घी आपने आंखों पर लगाकर 10 मिनट तक मालिश करनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी आंखों को आराम भी मिलेगा और रोशनी बढ़ाने के लिए भी मदद मिलेगी।
देसी घी के बेमिसाल फायदे,और नुकसान आपको कर देंगे हैरान(Ghee Ke Fayde)
• आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गुलाब जल लाभदायक(rose water ka istemal se)
वैसे तो गुलाब जल चेहरे को निखारने के लिए और मूड फ्रेश करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन गुलाब जल आखो के लिए काफी कारगर माना जाता है। गुलाब जल का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए मदद मिलती हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गुलाब जल के दो या तीन बूंदे हफ्ते में दो बार अपने आंखों मे डाल सकते हैं। आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल मिटाने के लिए भी गुलाब जल काफी फायदेमंद माना जाता है।
• आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बादाम फायदेमंद(badam ke istemal se)
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। बांदाम में विटामिन ए की मात्रा होती है। जो आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए मदद मिलते हैं। आप चाहे तो दुध के साथ बादाम का सेवन कर सकते हैं। रात को सोने से पहले बादाम मिल्क का सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं।
• आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सरसों का तेल गुणकारक(sarso ka oil he faydemand)
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सरसों का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पैरों के तलवे को सरसों के तेल से रोजाना 10 मिनट मालिश करें तो आपको सकारात्मक रूप से इसका फायदा दिखने लगेगा।
जानिए,सरसों के तेल के यह उद्भूत फायदे(Benifits of Mustard oil)
• आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंवला लाभदायक(amla ka istemal se)
आंवले में विटामिन सी की मात्रा पाई जाती हैं। जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करती हैं। एंटी ऑक्सीडेंट रेटीना को स्वस्थ रखने का काम करती हैं। रेटीना को स्वस्थ बने रहना हमारी आंखों की रोशनी को मेंटेन रखने में काफी मददगार साबित होती हैं। आंवला ऐसा फल है जिसे आप अलग-अलग रूपों में खा सकते हैं। जैसे कि आंवले की चटनी, आंवले का मुरब्बा,आंवले का जूस, आंवले की कैंडी ,आपको जो पसंद है आप उस तरीके से आप आंवला खा सकते हैं। लेकिन आंवला खाना आपकी आंखों के लिए नहीं बल्कि आपके सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
आमला के यह औषधि गुण आपको पता नहीं होंगे,जानिए(Benefits of Amla)
• आंखों के लिए हरी सब्जियां फायदेमंद(vegetables he faydemand)
हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो आंखों के लिए बहुत जरूरी है। उसने अपने डाइट में हरी सब्जियों को शामिल कीजिए।
• आंखों के लिए गाजर लाभदायक(carrots se badaye ankhoki roshni)
जब भी आंखों की रोशनी की बात आती है तो सबसे पहले गाजर का नाम आता है। गाजर आंखों के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। गाजर में बिटा कैरोटीन मौजूद होता है। जो आंखों की मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए मदद करता है। गाजर के साथ-साथ संतरा नींबू और खट्टे फल विटामिन B12 बिटा कैरोटीन के अच्छे स्त्रोत होते हैं जो आपके आंखों की रोशनी के लिए बहुत ही लाभदायक है।
• आंखों के लिए मछली का सेवन कीजिए(fish ka sevan)
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए मछली का सेवन बहुत फायदेमंद है। क्योंकि मछली में ओमेगा फैटी एसिड पाया जाता है। जो आंखों की छोटी मोटी रक्तवाहियो को मजबूत करने के लिए मदद करता है। साथ साथ मोतिया बिंदु से भी छुटकारा देता है। हफ्ते में दो बार मछली का सेवन अवश्य करना चाहिए।
• आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए व्यायाम जरूर करें(exercise hai faydemand)
नियमित रूप से व्यायाम करने वाले और हेल्दी वेट रखने वाले लोगों में आंखों की रोशनी की समस्या नहीं होती हैं। आंखों के देखने की क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करना बहुत जरूरी माना जाता है। खास तौर से डायबिटीज वाले मरीजों को आंखों की रोशनी जल्दी कमजोर हो जाती है। संतुलित वजन आंखों की रोशनी के लिए काफी हद तक जिम्मेदार होता है। इसीलिए रोजाना व्यायाम करें और अपने आंखों को स्वस्थ रखें। इसके लिए आप दोनों हाथों को दो या तीन मिनट तक आपस में रगड़े और आंखों पर रखें। थोड़ी देर बाद हाथ हटा ले और आंखों को धीरे धीरे खोलें। इसके अलावा आप नेत्र गोलक को बाएं से दाएं, ऊपर से नीचे और गोल गोल घुमा सकते हैं।
आखिर क्यों रोजाना व्यायाम की सलाह दी जाती है?,उसकी वजह,आप रह जाएंगे हैरान।