सिर घूमना और चक्कर आने के उपाय,कारण(Chakkar Aane ki Samasya)

चक्कर आने के उपाय: नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे सर्वांग आयुर्वेद वेबसाइट में आज का हमारा विषय है चक्कर आने की समस्या के बारे में आज हम आपको बताएंगे कि चक्कर आने के लक्षण क्या-क्या है और उसके कारण क्या-क्या हो सकते हैं और इसके साथ ही हम आपको चक्कर आने की समस्या पर आसान से घरेलू उपाय आपको बताएंगे तो आइए जानते हैं चक्कर आने की समस्याओं के बारे में

सिर घूमना चक्कर आना कोई बीमारी नहीं है। शारीरिक कमजोरी मानी जाती है। आमतौर पर चक्कर आने की समस्या कमजोरी दूर होने के बाद ठीक हो जाते हैं । ज्यादा थकान हो तो इससे भी सिर घूमना चक्कर आना ऐसे दिक्कत आती है।लेकिन रोजाना सिर घूमना चक्कर आना यह दिक्कत हो रही है तो यह किसी बीमारियों का संकेत हो सकता है जैसे।कि हॉट कमजोर होना,ब्रेन ट्यूमर, डायबिटीज, एनीमिया, बीपी कम होना, माइग्रेन ,बहुत अधिक तनाव डिप्रेशन इनके कारण भी सिर चकरा सकता है। इसके कारण कभी-कभी बेहोशी भी आ जाती है। इनके लिए घरेलू उपाय भी है लेकिन इससे राहत नहीं मिल रही है तो डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

• चक्कर आने के लक्षण(chakkar aane ke symptoms)

  • सिर का एक तरफ झुक जाना।
  • आप एक जगह पर खड़े हो या बैठे हो फिर भी आसपास की चीजें घूमते  हुए देखना।
  • खुद को आगे या पीछे गिरता हुआ महसूस करना।
  • खड़े या बैठने पर भी नियंत्रित खोना।
  • हल्का सा सिर दर्द नहीं तो बेहोशी जैसे लगना।
  • जी मचलना ना
  • एक जगह बैठने के लिए भी मुश्किल हो ना।
  • घबराहट जैसे लगना।
  • सिर को भारी भारी जैसा महसूस होना।

चक्कर आते हैं इस समय ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं।

• चक्कर आने के कारण(chakkar aane ke causes)

• तनाव या चिंता

तनाव चिंता या डिप्रेशन में जब होते हैं। दिमाग में प्रेशर आने लगता है । घबराहट होती है इसके कारण हम सांस जल्दी-जल्दी लेने लगते हैं। इस वजह से भी चक्कर आने लगते हैं।

• माइग्रेन

माइग्रेन के वजह से सिर दर्द असहनीय होता है। कभी-कभी सिर दर्द ज्यादा होने से चक्कर आने लगते हैं।

See also  एसिडिटी की समस्या क्यो होती हैं ? जानिए कारण और घरेलू उपाय

• ब्लड प्रेशर

रक्तचाप के कम होने पर आपके रक्त मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है इस वजह से चक्कर आने लगते हैं।

• ब्लड शुगर

ब्लड सूगर न्डायबिटीज वाले लोगों में दिखाई देती हैं। अगर यह लोग समय के साथ खाना नहीं खाए तो उनमें रक्त शर्करा का स्तर कम हो जाता है। इसके बावजूद अगर यह लोग ज्यादा स्वीट खाना खाए तो इनका रक्त शर्करा का स्तर बढ़ जाता है इसके कारण इन लोगों को चक्कर आने लगते हैं।

• कान का संक्रमण

कान का संक्रमण आपको सुनने और संतुलन बनाए रखने के लिए क्षमता को प्रभावित करता है। ऐसा होने पर बार बार चक्कर आने लगते हैं।

• अचानक से रक्तचाप कम हो जा ना

अचानक से रक्तचाप कम हो जाना यह समस्या बुजुर्गों में दिखाई देती है। बेठने,खड़े होने पर नहीं तो लेेटते समय यह समस्या अचानक से होने लगती हैं। क्योंकि बुजुर्गों की यह इम्यूनिटी पावर कम होती है इससे कारण उनको चक्कर आने लगते हैं।

• चक्कर आने को कैसे रोके

  • शरीर पर बुरा असर डालने वाले पदार्थों का सेवन ना करें जैसे कि तंबाकू शराब कैफिन और नमक का प्रयोग ना करें
  • हर कोई काम धीरे-धीरे पूरा करें
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पिए
  • सिर को तेजी से घुमाने से बचें
  • चक्कर आ रहे हैं ऐसा दिखाई दे रहा है तो कृपया आराम से बैठिए
  • बार बार चक्कर आ रहे हैं तो आप छड़ी का सहायता लीजिए
  • तेजा रोशनी और टीवी से बचीए
  • यात्रा करते समय किताब ना पिए
  • अगर आपको प्रवास करना है तो प्रवास के पहेले और प्रवास के दौरान तेज गंध और मसालेदार पदार्थ नहीं खाने हैं।
  • कान का संक्रमण,सर्दी, सास संबंधी कोई दिक्कत आ रही है तो समय से पहले ही डॉक्टर को दिखाइए। नहीं तो इसके वजह से चक्कर आना ऐसी परेशानी हो सकते हैं।
  • चकराने कि आप को समस्या है तो कृपया करें आप ड्राइविंग नहीं तो किसी उचित जगह की चढ़ाई नहीं करनी चाहिए। क्योंकि मैं आपके लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।
  • रोजाना हल्का सा व्यायाम कीजिए इससे आपका रक्त परिसंचरण सुधारने में मदद करेगा।
  • हफ्ते में एक बार पूरे शरीर की मालिश कीजिए। इससे रक्त परिसंचरण अच्छा होता है।
  • आपको आराम करना भी बहुत जरूरी है।

• चक्कर आने की समस्या के लिए घरेलू उपाय(chakkar aane ki samasya ke uppay)

चक्कर आने के उपाय है धनिया

धनिया घबराहट दूर करने के लिए, चक्कर से छुटकारा देने के लिए, मितली की समस्या दूर करने के लिए धनिया और फायदेमंद है। शारीरिक कमजोरी की वजह से चक्कर आना धनिया खाने से राहत मिलती है। रात को धनिया और आंवला भिगोकर रखिए। सुबह इस पानी को छानकर पिजिए और आंवला अरे धनिया गुड़ के साथ खाइए। इससे आपका पेट साफ रहेगा और शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। आंवला और धनिया शारीरिक बीमारियों को दूर करता है।

See also  डैंड्रफ के लिए घरेलू उपचार(Home Remedies for Dandruff)

चक्कर आने के उपाय है पुदीना

पुदीने की पत्तियों की चाय बनाकर उसका सेवन करने से सिर घूमना और चक्कर आना इससे छुटकारा मिलता है। पुदीना के पत्ते कि चाय बनाने के लिए। 6 7 पुदीने की पत्ती पानी में धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक ऊबालिजिए। बाद में इसे छानकर पिजिए। इसके नियमित सेवन से आपको जरूर लाभ होगा।

पुदीने में होते हैं यह चमत्कारी औषधि गुण,जो रखे इन 9 बीमारियों से दूर,पुदीना के फायदे

चक्कर आने के उपाय है अदरक

जब आपको सिर चकराना नही तो चक्कर आना ऐसा महसूस हो रहा है उस समय अदरक का छोटा सा पीस लेकर उसे चुसते हुए खाइए। अगर आपको ऐसे खाने से कोई दिक्कत है तो आप अदरक की चाय भी पी सकते हैं। अदरक आपके शरीर में रक्त प्रवाह बढ़ाने का काम करता है। यहां आपके ब्रेन को रिलेक्स करता है और संतुलित रखने के लिए मदद करता है। अदरक से आपको घबराहट नहीं होगी। इसीलिए अदरक आपके डाइट में भी शामिल कीजिए।

• चक्कर आने के उपाय है हर्बल टी

हर्बल टी से आपको जरूर लाभ होगा। हर्बल टी बनाने के लिए इलायची,लौंग,काली, मिर्ची, तुलसी के पत्ते ,नींबू और थोड़ी सी चाय पत्ती की जरूरत होती है। इसके लिए इलायची, लौंग, काली मिर्च,एक एक मात्रा में लीजिए। 1 गिलास पानी उबालने के लिए रखिए। इसने यह सामग्री डालीए। और इसमें थोड़ी सी चाय पत्ती और नींबू निचोड़ लीजिए। जब तक एक गिलास का पानी आधा का नहीं हो जाता तब तक उसे उबाल लीजिए। आप चाहे तो उसमें शहद भी डाल सकते हैं।फिर इसे छान लीजिए। हो गई आपकी हर्बल टी तैयार। इसका रोजाना दो टाइम सेवन करने से आपको जरूर फायदा मिलेगा।

• ज्यादा से ज्यादा पानी पिए

डिहाइड्रेशन की वजह से चक्कर आना आम बात है। यह समस्या लंबे समय तक पानी ना पीने से, गर्मी के मौसम में इसके कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है। जब आप को चक्कर जैसा महसूस हो रहा है तब सबसे पहले आप एक गिलास पानी जरूर पीए। आप सुप या फलों का जूस भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपके शरीर में पानी की मात्रा रहती हैं। रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है। गर्मियों में पानी की मात्रा और बढ़ाइए।

जानिए,शरीर में डिहाएड्रेशन के लक्षण क़्या होते है(Symptoms of Dehydration)

• चक्कर आने से रोकने के लिए पेट भर खाइए

चक्कर आने की समस्या ब्लड शुगर और डायबिटीज वाले लोगों में बहुत ज्यादा होते हैं। भूखा रहने से भी आप को चक्कर आ सकते हैं। इसीलिए आप पेट भर कर और पोषक तत्व वाला खाना खाइए। जब आपको चक्कर जैसा लग रहा है तो आप कुछ खाने की कोशिश करिए। जब चक्कर आते हैं तो उस समय कार्बोहाइड्रेट नहीं तो शुगर जैसे चीजें खाएं जैसे कि चॉकलेट। जिन फलों में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है उन फलों का सेवन करें। जैसे कि तरबूज, खीरा, संतरा,अंगूर आप इसमें केले का भी सेवन कर सकते हैं। आप दही भी खा सकते हैं। इसके अलावा मुट्ठी भर काजू बदाम अखरोट खा सकते है। इससे चक्कर की परेशानी दूर होगी।

See also  बालों का झड़ना कारण और घरेलू उपाय(Hair Fall Causes And Home Remedies)

क्या आपका बच्चा भी खाना नहीं खाता है? तो आजमाएं यह बच्चों को खिलाने के तरीके

• चक्कर आने पर नींबू का इस्तेमाल

नींबू में विटामिन सी होता है। वहां प्रतिरोधक क्षमता को सहीं रखता है। इसके साथ नींबू में मौजूद तत्व प्राकृतिक रूप से ऊर्जा देने के लिए मदद करता है। नींबू का सेवन से आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं। इसलिए नींबू चक्कर आने पर प्रभावी उपाय है। आप नींबू पानी पी सकते हैं।

नींबू देगा आपको इन 10 बीमारियों से निजात,जानिए नींबू पानी के फायदे

• चक्कर आने से रोकने के लिए फायदेमंद

  • शहद ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। शहद में प्राकृतिक चीनी की मात्रा होती है इससे चक्कर आने से रोकता है। ब्लड शुगर लेवल जो चक्कर आने का सबसे बड़ा कारण है। शहद का सेवन करने से चक्कर की परेशानी को दूर करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में शहद और नींबू निचोड़ कर पीजीए। इसे पीने से चक्कर से बचने के लिए मदद होते हैं एक चम्मच दालचीनी पाउडर में थोड़ा सा शहद डालकर सुबह खाली पेट पिजिए। कुछ हफ्ते तक इसका मिश्रण पीने से चक्कर से छुटकारा मिल सकता
  • चक्कर को रोकने के लिए स्वस्थ आहार का सेवन कीजिए।
  • चक्कर और उसके लक्षण दूर करने के लिए सबसे पहले तो स्वस्थ आहार लेना जरूरी है। खून की कमी, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर लोगों को आईरन,विटामिन ए, फाइबर,फोलिक एसिड इनकी जरूरत होती है इससे चक्कर आने से रोक सकता है।
  • आयरन के पदार्थ का सेवन करें जैसे कि पालक, बादाम, खजूर इसके अलावा आप डॉक्टर से आईरन सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।
  • विटामिन सी के पदार्थ खाए जैसे कि संतरा,नींबू,अंगूर इन फलों का सेवन कीजिए। इसके अलावा आप डॉक्टर से विटामिन सी के सप्लीमेंट्स ले सकते हैं।
  • फोलिक एसिड के पदार्थ का सेवन कीजिए जैसे कि हरी सब्जियां, मूंगफली,केला,अंकुरित अनाज
  • हो सके तो सुबह थोड़ा सा नाश्ता कीजिए और याद रखिए कॉफी, शराब धूम्रपान, इनका सेवन करने से रक्त परिसंचरण मैं रुकावट आती है।

• डॉक्टर को कब दिखाएं

  • उल्टी आना
  • तेज बुखार
  • दिखाई देने में मुश्किल आना
  • सुनने में परेशानी हो ना
  • बेहोश होना
  • सिर दर्द होना
  • बोलने के लिए कठिनाई आना
  • जी घबराना

अगर रोजाना चक्कर आ रहे हैं और इस सभी लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आप डॉक्टर के पास जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी जरूर जाइए या आपके लिए गंभीर समस्या हो सकते हैं।

Spread the love

Leave a Comment