नमस्कार दोस्तों,आप सभी का स्वागत है हमारे सर्वांग आयुर्वेद वेबसाइट में आज का हमारा विषय है दही से होने वाले सेहतमंद फायदे तो आइए जानते हैं उनके बारे में एक-एक करके
• दही से होने वाले फायदे : Benifits of Dahi
दही कई घरों में आसानी से मिल जाता है। भारत में किसी काम की शुरुआत से पहले मीठी दही खाना शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं पूजा विधि में भी प्रसाद के रूप में दही का इस्तेमाल किया जाता है। दही भारतीय थाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। थाली में दही होने का मतलब है कि; आपकी थाली स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोस्टिक भी है।
दही के बहुत सारे फायदों के कारण पूरी दुनिया में पसंदीता खाद्य पदार्थ है। माना जाता है कि दूध से ज्यादा फायदेमंद दही होता है। दूध में फैट और चिकनाई अधिक होती है जिसके कारण जिससे एक समय के बाद हमारे शरीर में दृश्य प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन दही में फैट बहुत कम होता है। दही का सेवन करने से पेट से जुड़ी हुई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
दही का सेवन कई तरीके से किया जाता है। जैसे कि दही के चावल, पराठे,दही की चटनी, रायता और छाछ बनाकर दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दहीं मैं कई पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मदद करते हैं। दही में कैल्शियम प्रोटीन लेक्टोज आयरन फास्फोरस पाया जाता है।
रोजाना दही खाने से डाइजेशन भी अच्छे से होता है।दही में उपस्थित कैल्शियम हड्डियों, दाँत और नाख़ून को मजबूत बनता है। दही हमारी भूख को बढ़ाने और दस्त को रोकने में मदद करता है। एक गिलास दही से बनी छाछ में अजवाइन मिलाकर पीने से बवासीर जैसे रोगों में आराम मिलता है। चेहरे पर होने वाले मुहँसो को दूर करने में भी दही सहायक होती है।
इतना ही नहीं दही बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनका पाचन सही नही रहता है तो ऐसे में दही का उपयोग भोजन के साथ करने से पाचन तुरंत सुधर जाता है। जिन लोगों को नींद ना आने की बीमारी होती हैं उनको दही खाने की सलाह तो डॉक्टर भी देते हैं। इसे खाने से नींद अच्छी आती है। दही शरीर से पसीने की दुर्गन्ध को दूर करने में भी मदद करता है।
इसके लिए आप दही और बेसन को मिलाएं और अपने शरीर पर लगा लें फिर थोड़ी देर बाद नहा लें इससे शरीर की दुर्गन्ध दूर हो जाती है। अगर आप को लूज मोशन हो रहे हैं तो दही खाने से आप को लूज मोशन से छुटकारा मिलता है। मुंह के छालों के लिए भी दही कारगर उपाय माना जाता है। अधिकतर लोगो की डाइट का दही एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
दहीं मैं काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपको तरोताजा रखने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। चलिए तो जानते हैं दही के चेहरे के लिए, बालों के लिए और हेल्थ के लिए क्या-क्या फायदे होते हैं???
See More : जानिए,ज्यादा चाय पीने से हो सकते हैं,यह नुकसान(Side Effects of Tea)
• दही स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद Dahi ke Fayde
दही पेट के लिए अमृत समान माना जाता है। दहीं पेट की गर्मी दूर करता है। इतना हि नहीं दही पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है। दही के सेवन से पेट की परेशानियां जैसे कि कब्ज अपच गैस आदि से छुटकारा देता है।
दही खाने से पुरुषों की योन शक्ति बढ़ती है। दही से शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है।नपुसंकता दूर होती हैं।
दही में पाए जाने वाले बैक्टीरिया हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। दही से पाचन शक्ति बढ़ती है और भूख भी ज्यादा लगती हैं। दही का सेवन करने से पेट में होने वाला कैंसर रोकता है।
हाई ब्लड प्रेशर,डायबिटीज, हदय रोग, किडनी की बीमारी इन मरीजों को दही खाना फायदेमंद माना जाता है। लेकिन याद रखें कम फैट वाले दूध का दही खाएं।
दही कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लिए रोखता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। और हाइपरटेंशन का रिस्क भी कम होता है । इसीलिए आपका हदय भी स्वस्थ रहता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रक्त वाहिकाओ के रक्त प्रवाह में अवरोध करता है। इसीलिए रोजाना खाने के साथ एक कटोरी दही शामिल कीजिए।
मुंह के छाले के उपचार के लिए दिन में से तीन चार बार छालों पर दही लगाने से छालों का छुटकारा मिलता है।आप दही का सेवन भी कर सकते हैं।
दही दिमाग के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक माना जाता है।दही में पाए जाने वाला Lactobacillus प्रोबायोटिक बैक्टीरिया डिप्रेशन, उलझन बेचैनी स्ट्रेस कम करता है।
दही में फास्फोरस और कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है जो आपके दांत और हड्डियों को मजबूत करने के लिए मदद करते हैं।
दही एंटी ऑक्सीडेंट जैसे काम करता है जो हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाता है।
जिन लोगों की डाइजेशन सिस्टम कमजोर होती है उनके लिए दही बहुत फायदेमंद है क्योंकि दही को पचाना बहुत आसान है। दही में लैक्टोज होता है जो आपकी पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए मदद करता है।
दही के सेवन के बाद आपका लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करते हैं। दही कैलोरी की मात्रा कम करके पेट को पतला रखने में मदद करता है। इसीलिए आपका वजन कम करने के लिए मदद होती हैं। दही में कैल्शियम विटामिन B2,B12 पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है जो आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसीलिए रोजाना आपके डाइट में एक कटोरी दही शामिल करना आवश्यक है।
• दही से होने वाले फायदे,बालों के लिए फायदेमंद hairs ke liye faydemand dahi
- दही बालों के लिए कंडीशनर जैसा काम करता है। दही बालों के जुड़े तक लगाइए। आधे घंटे के बाद बाल धो लीजिए। इस उपाय से बालों का रूखापन दूर होता है और बाल मुलायम चमकदार भी होते हैं।
- गुड़हल (जास्वंद) का तेल बालों के लिए फायदेमंद,जानिए कैसे(Hibiscus oil ke fayde)
- दही में विटामिन और पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो बालों को पोषण के साथ इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।
- गर्मी में बाहर निकलने के बाद सिर की त्वचा ड्राई हो जाती हैं जिससे बालों का ड्राइनेस भी बढ़ जाता है। दही बालों को हाइड्रेट करने के लिए मदद करता है। बालों पर दही लगाने से सिर की त्वचा कान ड्राइनेस कम हो जाता है।
- अगर आपके बाल ज्यादा घुंघराले हे तो, दही बालों को लगाने से बाल सीधे होने के लिए मदद होती हैं।
- दही में बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो बालों में लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है।
- दही बालों में लगाने से बालों में शाइनिंग आ जाती हैं और बाल मजबूत भी होते हैं।
- दही में इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने की शक्ति होती है जो बाल झड़ने टूटने गिरने के लिए रोकता है।
- दही चेहरे के लिए फायदेमंद(skin care main faydemand dahi)
- दही में बेहतरीन मॉइश्चराइजर है।अगर इसे रोजाना स्किन पर लगाया जाए तो इससे आपकी स्किन पोषण से भरपूर, कोमल, नरम और चमकदार होती है। इतना ही नहीं दही चेहरे की नमी को बरकरार रखता है।
- दही में एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो चेहरे पर होने वाले कील मुहांसों को छुटकारा देने के लिए मदद करते हैं। इतना ही नहीं कील मुंहासे के निशान भी धीरे-धीरे कम हो जाते हैं।
- दही आंखों के नीचे काले घेरे याने कि डार्क सर्कल्स मिटाने के लिए मदद करता है।
- चेहरे को दही लगाने से बड़े रोम छिद्र छोटे हो जाते हैं। इतना ही नहीं चेहरे की झुरिया भी खत्म हो जाती है।
- दही का फेस पैक लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है। दहीं लगाने से डेड स्किन साफ हो जाती है हर चेहरे पर निखार आता है।
• याद रखिए take care of
हमेशा ताज़े दही का ही सेवन करे। क्योंकि ताजे दही में पोषक तत्व ज्यादा होते हैं।
See More : जानिए,स्वस्थ शरीर के लिए शहद के बेहतरीन लाभ(Benifits of Honey)
आयुर्वेदा में कहा गया है कि कभी भी रात के समय दही ना खाएं। क्योंकि रात के समय हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से कफ की प्रबलता बढ जाती हैं। इसीलिए रात को दही खाने से पेट से जुड़ी हुई समस्या होने का खतरा रहता है। इतना ही नहीं रात को दही खाने से फूड पोइज़निंग भी हो सकता है।
अगर आपको सर्दी खांसी अस्थमा की समस्या हमेशा बनी रहती है
तो दही का सेवन ना करें।