जानिए,अजवाइन खाने के सेहतमंद फायदे होंगे यह लाभ(Benifits of Ajwain)

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का सर्वांग आयुर्वेद  में स्वागत है। आज हम जानेंगे कि अजवाइन के क्या-क्या फायदे होते हैं? चलिए तो जान लेते अजवाइन खाने के क्या फायदे होते हैं।

• अजवाइन के बारे में जानकारी

अजवाइन एक ऐसा हरब है जो हर रसोईघर में पाया जाता है । अजवाइन ऐसी एक किचन सामग्री है जो सिर्फ स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। अजवाइन का स्वाद तिखा और कड़वा होता है। लेकिन अजवाइन में प्रोटीन फैट खनिज फाइबर कार्बोहाइड्रेट कैल्शियम  थायमीन फास्फोरस आयरन पाया जाता है। जो शरीर के कहीं स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा देता है। अजवाइन को पेट दर्द और पेट गैस में सबसे असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। अजवाइन का पानी रोजाना खाली पेट सेवन करने से पाचन, गैस, वजन कम करने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन काला नमक और सुखी पीसी अदरक का चूर्ण का इस्तेमाल खट्टी डकार और गैस की समस्याओं को दूर किया जाता है। आयुर्वेदा में अजवाइन का प्रयोग औषधि के रूप में प्राचीन काल से हो रहा है। अजवाइन के छोटे-छोटे बिजो में गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं। अजवाइन सर्दी जुकाम बहती नाक और ठंडे से छुटकारा पाने के लिए मदद करता है। अजवाइन में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और जलनरोधी तत्व पाए जाते हैं। इससे छाती में जमे हुए कफ से छुटकारा देते हैं।

See also  जानिए ,बाल घने होने के लिए घरेलू उपाय(Ghane balon ka uppay)

• अजवाइन के औषधीय गुण

अजवाइन में बेशुमार औषधीय गुण पाए जाते हैं। अजवाइन के बीज में एंटीसेप्टिक,एन्टीमाइक्रोबायल, एंटीवायरल, नेमाटिडाइड, एंटी-अल्सर,एंटीसेप्टिक, स्टीमूलेंट, कार्मिनटिव (वाथर), मूत्रवर्धक, एनेस्थेटिक, ऐसे औषधीय गुण मौजूद होते हैं।साथ ही अजवाइन का एंटी-कैरोजेनिक गुण मुँह में बैक्टिरीया को पनपने से रोकता है जिससे ओरल हेल्थ बेहतर होता है। अजवाइन में थायमोल, एंटी-बैक्टीरिया गुण होता है, जो ओरल हेल्थ के फायदेमंद होता है। इसके अलावा अजवाइन

धमनियों का रक्तचाप कम करने में सहायता करता है। जो शरीर का एलडीएल लो करके हाइपरटेंशन से राहत दिलाने में मदद करता है। अजवाइन डाइजेस्टिव स्टीमूलेंट होता है जो गैस्ट्रिक एसिड, बाइल एसिड्स और डाइजेस्टिव एंजाइम के कार्यविधि को बेहतर बनाकर खाना को हजम करने में मदद करता है।

• अजवाइन खाने के फायदे(Benifits of Ajwain)

तो चलिए जान लेते हैं अजवाइन से होने वाले क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। जानते हैं उसके बारे में एक एक करके

• अजवाइन खाने से पेट गैस से छुटकारा(ajwain se dur kare pet ki gas)

पेट गैस की समस्या हो रही है तो हमें सबसे पहले अजवाइन की याद आती है। अजवाइन पेट के कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। अजवाइन में एंटीस्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण पाए जाते हैं, जो गैस की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। अजवाइन का सेवन करने से गैस , उल्टी, खट्टी डकार, एसिडिटी,अपच और पेट से जुड़े हुए समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इतना ही नहीं अगर आपका डाइजेशन अच्छी तरह से नहीं हो रहा है तो अजवाइन आपकी मदद करता है। अजवाइन काला नमक और सूखे अदरक को पीसकर चूर्ण बना लीजिए। रोजाना खाना खाने के बाद इस चूर्ण का सेवन करने से पेट संबंधी समस्याओं से आराम मिलेगा।

See also  जानिए,बालों को सुंदर और हेल्दी बनाने के तरीके और उपाय(hair care tips in hindi)

पाचनतंत्र कैसे ठीक करें,जाने उसके कारगिर आसान घरेलू उपाय

• जुकाम फ्लू से राहत पाने के लिए अजवाइन है फायदेमंद(cold flu ke liye ajwain)

अजवाइन में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो वायरल से बचने के लिए मदद करते हैं। अगर आपको कभी भी जुकाम फ्लू की समस्या हो रही है तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको जल्दी से जल्दी राहत मिलेगी। इतना ही नहीं अगर आपकी खांसी ठीक नहीं हो रही है तो अजवाइन का पानी बहुत फायदेमंद है। इसके लिए पानी में अजवाइन डालकर थोड़ा सा उबाल लीजिए अब इसमें थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पीने से आपको जरूर आराम मिलेगा।

• अजवाइन मसूड़ों की सूजन दूर करें(masudo ke liya ajwain)

अगर आपको मसूड़ों की सूजन की समस्या है तो आम गुनगुने पानी में थोड़ा सा अजवाइन का तेल डाल कर कुल्ला करने से आप के दर्द को राहत मिलेगी। आप चाहे तो अजवाइन को भूनकर उसे पीसकर पाउडर बना लीजिए। रोजाना इस पाउडर से ब्रश करने से मसूड़े के दर्द और सूजन आराम मिलेगा।

दांत के दर्द के लिए घरेलू उपाय(Home Remedies for Teeth Pain)

• अजवाइन खाने से मुहांसों को छुटकारा(mouth ulsar ke liye ajwain)

अजवाइन का सेवन करने से डाइजेशन अच्छी तरह से होता है। इसके कारण आपका पेट साफ रहता है इस वजह से आपको मुंहासों की समस्या नहीं आती है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे है तो अजवाइन को पीसकर उसमें थोड़ा सा दही मिलाकर उसका पेस्ट बना लीजिए। अभी यह पेस्ट आपके चेहरे पर लगा लीजिए सुखा होने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिए। कुछ ही दिनों में आपको जरूर रिजल्ट मिलेगा।

• अजवाइन खाने से पीरियड में होने वाले दर्द को छुटकारा(period problems ke liye ajwain)

अक्सर महिलाओं को पीरियड के समय कमर और पेट के नीचे हिस्से पर बहुत दर्द होता है। अजवाइन गुनगुने पानी में डालकर पीने से इस दर्द से राहत मिलती है। लेकिन याद रखें कई महिलाओं को ज्यादा ब्लडिंग होती है। वह महिलाएं अजवाइन का इस्तेमाल ना करें क्योंकि अजवाइन गरम रहती है।

See also  हाई ब्लड प्रेशर घरेलु उपाय,कारण ओर लक्षण

• अजवाइन कब्ज की समस्या के लिए रामबाण उपाय(kabj main ajwain ke fayde)

अक्सर कब्ज की समस्या बहुत लोगों को होती हैं। अजवाइन कब्ज की समस्या के लिए रामबाण उपाय है। अजवाइन को थोड़ा सा भून लीजिए खाना खाने के बाद इस अजवाइन को खाने से आपको जरूर मदद मिलेगी। आप चाहे तो थोड़े से गुनगुने पानी में अजवाइन डालकर भी पी सकते हैं अजवाइन को रोजाना सेवन करने से आपको कुछ दिनों में ही कब्ज की समस्या दूर होते हुए दिखेंगी।

कब्ज की बीमारी से परेशान? तो आजमाएं यह असरदार घरेलू उपाय

• अजवाइन खाने से जोड़ों का दर्द दूर करें(knee pain main ajwain ke fayde)

अगर आपको जोड़ों में दर्द है नहीं तो हड्डियों में दर्द है तो। तो आप अजवाइन का सेवन जरूर कीजिए। रात को खाना खाने के 1 घंटे के बाद एक चम्मच अजवाइन को चबाकर खाइए। एक गिलास  गुनगुना पानी पीजिए। आपको काफी हद तक दर्द कम होते हुए दिखेगा।

पाए घुटने के दर्द से छुटकारा,जानिए घरेलू उपाय(Knee Pain Home Remedy)

• अजवाइन अजवाइन खाने के फायदे,अनिद्रा को करें दूर (anidra main ajwain ke fayde)

अगर आपको रात को अच्छे से नींद नहीं आती है। आप करवटें बदलते रहते हैं। तो आपको अजवाइन जरूर खाना चाहिए। अगर आप रात को सोने से पहले एक चम्मच अजवाइन का सेवन करते हैं तो इससे आपका मस्तिष्क शांत रहता है। जिससे आपको अच्छी नींद आ सकती है।

अनिद्रा से कैसे रहे दूर,काम आएंगे यह,घरेलू उपाय फिर कभी ना कहोगे नींद नहीं आती…

अजवाइन का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। आप बेहिचक अजवाइन को इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन आपकी कोई भी समस्या गंभीर हो रही है तो डॉक्टर को अवश्य दिखाइए।

Spread the love

Leave a Comment