सुबह जल्दी उठने के फायदे,हम सभी बचपन से हमारे दादा दादी,नाना नानी से सुनते आ रहे हैं कि;सुबह जल्दी उठना चाहिए सूर्यास्त के पहले उसे ब्रह्म मुहूर्त ऐसा कहते हैं। लेकिन शायद हमने ऐसा कभी सोचा ही नहीं होगा ऐसा क्यों कहते हैं? आयुर्वेद में संतुलित आहार योगा ध्यान और औषधियों के फायदे साथ में सोने या जागने के समय और उसके होने वाले फायदे बताए गए हैं। सूर्योदय से पहले जागने से शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। क्योंकि सुबह का वातावरण बेहद सुखदायक और शांत होता है। सुबह जल्दी उठना हमारा शरीर स्वस्थ और फिट रहता है। बेशक सुबह कि नींद की मजा बहुत अलग ही होती है।सुबह जल्दी उठने वाले लोगों का दिमाग बहुत तेज रहता है। सुबह जल्दी उठना किसी को पसंद नहीं होता है लेकिन इसके फायदे बहुत लाभदायक है। सुबह जल्दी उठने की आपके सभी का समय पर ही हो जाते हैं। जल्दी उठने से आप पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं।
सुबह जल्दी उठने से हम वॉकिंग जोगिंग एक्सरसाइज योगा कर सकते हैं। इससे हमारी बॉडी भी हेल्दी होती है। अगर आप ऑफिस या ड्यूटी पर जाते हैं तो बागमबाग करने की जरूरत नहीं होती है। सेहतमंद रहने के लिए सुबह जल्दी उठना बहुत लाभदायक है। पहले के जमाने के लोग कहते थे जो सोवत है वो खोवत है, जो जागत है वो पावत है। यह बात बिल्कुल ठीक है। हमारे लाइफस्टाइल की वजह से सुबह जल्दी उठना हमारे लिए कठिन हो जाता है। खासतौर से ठंडी के मौसम में अलार्म बजने के बाद भी उठने का मन नहीं होता है। कुछ लोग रात को ज्यादा देर तक जागते हैं इसलिए उन्हें सुबह जल्दी उठना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसके लिए उनका पूरा दिन आलसी में जाता है। चलिए तो जानते हैं सुबह जल्दी उठने के फायदे क्या क्या है?
• सुबह जल्दी उठने के फायदे(Benefits of Early Morning WakeUp)
• जल्दी उठने से दिमाग तेज रहता है
जल्दी उठने से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। स्वस्थ दिमाग का मतलब है सकारात्मक जीवन शैली पर सकारात्मक दृष्टिकोण होना। जब हमारे शरीर को पर्याप्त आराम मिलता है। रात के अच्छी नींद के बाद सुबह जल्दी जागने से कोशिकाएं अपने आप दोबारा बनने लगती हैं। कोशिकाएं हमारे शरीर के अंगों को खुद को फिर से जीवित करती हैं। इसीलिए हमें पूरे दिनभर तरोताजा महसूस होता है।
• जल्दी उठने से मोटापा से छुटकारा
सूर्योदय के पहले जागणा हमारे सेहत के लिए वरदान माना जाता है। अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपको एक्सरसाइज योगा करने के लिए भरपूर समय मिलता है। एक्सरसाइज करने से हमारा शरीर पूरे दिन एक्टिव रहता है। सुबह जल्दी उठने से हम जोगिंग वाकिंग के लिए भी जा सकते हैं इसलिए हमारा वजन कम करने के लिए मदद होता है। इतना ही नहीं तो हमारे सेहत संबंधित बीमारियों को भी दूर करता है। पूरा दिन हमारा शरीर ऊर्जा से भरा रहता है।वजन कम करने के लिए आजमाएं यह आसान तरीके(easy weight loss tips)
• जल्दी उठने से मानसिक बीमारी दूर भागती है
सुबह जल्दी उठने से हमारे सभी काम समय के साथ साथ हो जाते हैं। इससे हम पूरे दिन प्लानिंग अच्छे से कर सकते हैं। इसलिए हमारे दिमाग पर प्रभाव कम पड़ता है। इस वजह से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है। सुबह जल्दी उठने से हम खुद के लिए भी पर्सनल टाइम दे सकते हैं। इस वजह से शरीर भी फिट रहता है और तनाव भी कम होता है। इसलिए हमें टेंशन या डिप्रेशन ऐसा कुछ भी नहीं लगता है।
• जल्दी उठने से फेफड़े बनेंगे मजबूत
सुबह के हवा में कोई भी प्रदूषण नहीं रहता है इसलिए सुबह के हवा में हमें फ्रेश लगता है। सुबह की हवा फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी होती है। किसी भी आयु के लोग सुबह पार्क में वाकिंग के लिए जाते हैं तो आप पर के फेफड़े में फ्रेश हवा जाती हैं जिससे फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं।
• जल्दी उठने से डायट हेल्दी रहेगा
अगर हम जल्दी उठते हैं तो हमें ब्रेकफास्ट करने के लिए टाइम मिल जाता है। नाश्ता करने से हमें एनर्जी भी भरपूर मिलती है और दिनभर एक्टिविटीज भी अच्छी रहती है। नाश्ते से उर्जा भी बहुत अधिक मात्रा में मिलते हैं।
• सुबह जल्दी उठने से चेहरे पर ग्लो आता है
प्रदूषण तनाव और थकान डल स्किन को बढ़ावा देता है।सुबह की ताजी हवा और एक्सरसाइज शरीर के सेल्स के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे त्वचा में ग्लो आता है और हमारा ब्यूटी ट्रीटमेंट का खर्चा भी बच जाता है। साथ में हमारी नेचुरल खूबसूरती बढ़ती हैं और तरोताजा महसूस होता है। सुबह जल्दी उठने से आप सच में यह बातें महसूस करेंगे।
• सुबह जल्दी उठने से रात की अच्छी नींद
अगर हम सुबह जल्दी उठते हैं तो हमारे दैनंदिन काम की शुरुआत भी जल्दी से कर पाते हैं। पूरा दिन काम करने के बाद रात को थोड़ी सी थकान महसूस होती हैं क्योंकि सुबह भी जल्दी उठना पड़ता है। इसलिए आप रात को जल्दी से अच्छी नींद सो जाते हैं। रोजाना ऐसा करने से सोने का और उठने का एक समय बन जाता है। इसकी आदत हो जाती हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत तंदुरुस्त है।अनिद्रा से कैसे रहे दूर,काम आएंगे यह,घरेलू उपाय फिर कभी ना कहोगे नींद नहीं आती…
• सुबह जल्दी उठने से ब्लड सरकुलेशन अच्छा होता है।
सुबह-सुबह की सूर्य की किरणें स्वस्थ बनाने के लिए ब्लड सरकुलेशन अच्छा करता है। जिससे आपके रक्त में ऑक्सीजन बढ़ता है। इतना ही नहीं धूप में विटामिंस पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है।
• सुबह जल्दी उठने से खुद के लिए पर्सनल टाइम
अगर हम सुबह जल्दी उठते हैं तो हमारा काम समय से पहले खत्म हो जाता है। जिसके कारण हम खुद के लिए टाइम दे पाते हैं हमें जो चीजें करना पसंद है वह चीजें हमें करने के लिए टाइम ही टाइम मिल जाता है। इतना ही नहीं तो हम हमारे फैमिली को भी टाइम दे पाते हैं। इनके साथ मूवी देखने जाना,या पार्क में जाना, उनके साथ खाना खाना। इतना समय हमें जरूर मिलता है इस वजह से हम हमारे लाइफ खुशाली से जी पाते हैं।