आखिर क्यों रोजाना व्यायाम की सलाह दी जाती है?,उसकी वजह,आप रह जाएंगे हैरान।

आखिर क्यों रोजाना व्यायाम की सलाह दी जाती है?देखिए उसकी वजह,आप रह जाएंगे हैरान।नमस्कार दोस्तों आप सभी का स्वागत है हमारे सर्वांग आयुर्वेद में,हर रोज की तरह हम आपके लिए एक नया विषय लेकर आए हैं।जिनके बारे में आपको जानकारी होनी बहुत ही जरूरी हो सकती है।हम पहले से ही यह सुनते आए हैं।कि रोजाना व्यायाम शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है।और उसके वजह से हम हमारा वजन नियंत्रण रखने के लिए काबिल हो सकता हैं।पर हम हमारी दैनिक जिदगी में इतना व्यस्त रहते हैं।कि हम उस बात की और कभी ध्यान दे ही नहीं पाते हैं।तो आज हम जानेंगे,व्यायाम करने से क्या-क्या फायदे आपको हो सकते हैं।और क्यों व्यायाम रोजाना करना इतना जरूरी कहा जाता है।तो चलिए शुरू करते हैं।

 

• रोजाना व्यायाम करने से स्वास्थ को होने वाले फायदे(Benefits of Exercise)

  • वजन नियंत्रित रखने में मदद…!
  • हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है…!
  • मनोविकार से बचाए और मन की शांति लाए…!
  • ब्लड-शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें…!
  • दिमाग की उत्तेजना बढ़ाता है…!
  • हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनाएं…!
  • नशा छुड़ाने में मदद करें…!
  • यौन स्वास्थ्य में सुधार करें…!

रोजाना व्यायाम करने से स्वास्थ को होने वाले फायदे

1- वजन नियंत्रित रखने में मदद

वजन नियंत्रित रखना यह हमारे लिए बहुत ही जरुरी बात साबित होती है। क्योंकि बहुत सारे ऐसे बीमारियां है जो हमें हमारा वजन नियंत्रित ना रखने की वजह से हो सकती है। या फिर कोई तकलीफें पैदा करती ,कई लोग यह सोचते हैं की डायट फॉलो करके उनका वजन नियंत्रित रख सकना संभव होता सकता है। लेकिन जितना हम खाते पीते हैं उतना ही हमारी कैलरी बर्न होना जरूरी होती है। जब तक यह संतुलन बन नही पता है तबतक आपका वजन नियंत्रित रखना असंभव होता है।रोजाना 2 घंटे का व्यायाम करने से आपके क्यालरी बर्न होती है और उसकी वजह वजन नियंत्रित रखने मे मदद मिलती है

2- हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है

रोजाना व्यायाम करने से आपका ह्रदय तंदुरुस्त रहता है। और उसकी वजह से आपके शरीर में रक्त प्रवाह अच्छे से हो पाता है। और इसकी वजह से आपको दिल की बीमारी, हार्ट अटैक, ब्लॉकेज और अन्य ह्र्दय विकार उसकी जोखिम कम हो जाती है। इसलिए रोजाना वाहन करना आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है।

3- मनोविकार से बचाए और मन की शांति लाए

आजकल की डेली रूटीन में हमें बहुत सारे मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। अपना कामकाज देखें और अपने परिवार को देखें इसकी वजह से अपना दिमाग शांत रह पाना नामुमकिन होता है। दिमाग शांत ना होने की वजह से हमारा काम अच्छी तरह से नहीं हो पाता और मन भी शांत नहीं रह पाता है। पर उसकी वजह से हमें नींद आने में भी दिक्कतें आ सकती है। अगर आप रोजाना व्यायाम करते हैं। तो आपको उससे मन की शांति मिलेगी, और तनाव का सामना करने में मदद मिलेगी, और उसकी वजह से आपका पूरा दिनचर्या अच्छे से गुजरेगा और आपको रात को नींद भी अच्छी आएगी.

4- ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें

रोजाना व्यायाम करने से अपने शरीर का ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता पाता है। और उसकी वजह से हमारी इंसुलिन बेहतर तरीके से काम करती है। और इसी प्रकार आपका शुगर होने के जो जोखिम को कम करता है। अगर किसी को पहले से यह बीमारी है तो उनका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के लिए व्यायाम बहुत ही जरूरी साबित होता होता है।

5- दिमाग की उत्तेजना बढ़ाता है

जैसे जैसे हमारी उम्र होती जाती है वैसे हमारे सोचने की शक्ति कम हो जाती है। लेकिन अगर आप रोजाना व्यायाम करते हैं तो उसके वजह से हमारा शरीर में प्रोटीन और अन्य रसायनों को छोड़ने को उत्तेजित करता है। और उसकी वजह से हमारे दिमाग के फंक्शन और उसका कार्य में सुधार होती है। और हमारा दिमाग हमेशा सोचने के लिए और नए कार्य करने के लिए कार्यशील रहता है।

6- हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनाएं

बढ़ती उम्र वालों बच्चे अगर रोजाना व्यायाम करते हैं। तो भविष्य में आने वाली उनकी हड्डियां और मांसपेशियों की समस्या की जोखिम को कम हो करता है। और उनकी जो कार्य क्षमता है वह बरकरार रहती है। इसकी वजह से उन्हें हड्डियों और मांसपेशियों की समस्या उम्र के साथ नहीं आ पाती है।

7- नशा छुड़ाने में मदद करें

आजकल बहुत सारे लोगों की समस्या यही रहती है, कि उनको किसी नशे की आदत लग चुकी है। लेकिन वह उसे छोड़ नहीं पा रहे हैं। लेकिन अगर आप रोजाना व्यायाम करते हैं तो आपका आपके शरीर पर पूरा कंट्रोल रह पाता है। और आप अपने मन को अपने काबू में रख पाते हैं। अगर आपको कोई नशा छुड़ाना है तो आपके लिए रोजाना व्यायाम बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है।

8-यौन स्वास्थ्य में सुधार करें

नियमित व्यायाम जीवन में यौन स्वास्थ्य में सुधार करता है। और पुरुषों में ED की झोकिम को कम करता है। महिलाओं में व्यायाम यौन उत्तेजना को बढ़ा सकता है।

Spread the love