नमस्कार दोस्तों आप सभी का सर्वांगा आयुर्वेद वेबसाइट पर स्वागत है आज का हमारा विषय है चुकंदर खाने के फायदे।आज हम जान लेंगे कि चुकंदर के फायदे और नुकसान।
चुकंदर को अंग्रेजी में बीटरुट (Beetroot) के नाम से जाना जाता है। चुकंदर मूसला जड़ वाली वनस्पति है।चुकंदर अपने रंग और स्वरूप के कारण ही लोकप्रिय नहीं है बल्कि इसे सुपरफूड के रूप में भी जाना जाता है। चुकंदर में अनेक औषधीय और सेहतवर्द्धक गुण मौजूद होते हैं।चुकंदर का उपयोग अधिकतर सुप, सलाद, के रूप में करते है। चुकंदर का रंग लाल होता है और स्वाद हल्का मीठा होता है। इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विभिन्न पोषक तत्व मौजूद होता है जो स्वास्थ्य को कई तरह की बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है। चुकंदर को आप कच्चा या उबालकर खा सकते है। चुकंदर का जूस पी सकते चुकंदर की सब्जी खा सकते आपको जो भी पसंद हो आप आपके डाइट में चुकंदर को जरूर शामिल कीजिए।
चुकंदर का हर भाग स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। चुकंदर के रस बाजारों में अब अधिक बिकने लगे है क्योंकि यह बीपी को सामान्य रखने में मदद करता है। इसके अलावा कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करता है। इतना ही नहीं चुकंदर बहुत से पौष्टिक तत्व से समृद्ध होता है। इसमें फोलेट, नियासिन, पैंटोथैनिक एसिड, पायरीडॉक्सीन, राइबोफ्लेविन, थायमिन, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-के है। खनिजों में कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जिंक आदि है। इसके अलावा सोडियम, पोटेशियम भी शामिल है। जो सेहत को अच्छा बनाती है।चुकंदर के रस को रोजाना पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ मूत्र के माध्यम से निकल जाते है।
हरी सब्जियों के सेवन के लाज़बाब फायदे,जानिए(Vegetables Khane ke Fayde)
चुकंदर की तासीर ठंडी होती है। इसके अनेक फायदे के साथ नुकसान भी हैं। इसको रोज़ खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है लेकिन इसको खाने से पहले इसके फायदे और नुकसान के बारे में जान लें साथ ही जिन लोगों को लगे कि उन्हें इससे एलर्जी होती है तो वे इसका सेवन कम कर दें।
• चुकंदर खाने के फायदे(Benifits of Beetroot)
• मधुमेह व्यक्तियों के लिए फायदेमंद (Diabetic logo ke liye faydemand)
अगर आपको मधुमेह है तो आपके डाइट में चुकंदर को जरूर शामिल कीजिए। आप इसे कच्चे रूप में या उबालकर या फिर सलाद नहीं तो सब्जी के रूप में खा सकते हैं। चुकंदरधीरे-धीरे शुगर को रक्त में छोड़ देता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर कम बना रहता है।फाइबर विशेष रूप से शुगर के रोगी में शरीरके लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। बीटरूट आवश्यकता के अनुसार फाइबर प्रदान करता है।
जानिए,ब्लड शुगर लेवल,कंट्रोल करने(मधुमेह)के आसान घरेलू उपाय
चुकंदर हमारे शरीर की इन्सुलिन सेंसिटिविटी को रोकता है और ऑक्सीडेटिव तनाव को दूर करता है। इस प्रकार से चुकंदर डायबिटीज के रोगी की प्रमुख आवश्यकतााओं को पूरा करता है। यह लो बीपी और हाई बीपी को भी कम करता है, जिसकी मधुमेह रोगियों को आवश्यकता होती है। इतना ही नहीं चुकंदर की सब्जी में कैलोरी कम मात्रा में होती है जो शरीर पर अतिरिक्त फैट को इक्क्ठे होने से रोकने में मदद करते हैं।
• चुकंदर एनीमिया दूर करने के लिए फायदेमंद ( Anemia dur karne ke liye faydemand)
एनीमिया यानि खून की कमी अधिकतर महिलाओं में देखने को मिलती है। एनीमिया की कमी को दूर करने के लिए रोजाना एक ग्लास चुकंदर के रस का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा चुकंदर का सलाद या सब्जी बनाकर खा सकते है। चुकंदर लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है जिससे हीमोग्लोबिन भी अपने आप बढ़ जाता है और एनीमिया जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है।
• चुकंदर हदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद (Heart ke swasthya ke liye faydemand
चुकंदर में नाइट्रेड रसायन होता है जो रक्त के दबाव को कम करता है। इसके अलावा हृदय संबंधित बीमारियों के जोखिम से बचाव करता है। चुकंदर का रस पिने से दिल के दौरा की समस्या नहीं होता है। इसके साथ रक्त को संचार करता है।चुकंदर के रस में एंटी-कैंसर गुण होता है जो कैंसर से बचाव करने में मदद करता है।
• चुकंदर महिलाओं के मासिक पीरियड के लिए फायदेमंद (menstrual periods me faydemand)
अक्सर मासिक पीरियड के दौरान महिलाये अधिक कमजोर और सुस्त महसूस करती है इसका मुख्य कारण कमजोरी होता है। इसलिए महिलाओं को ऐसी अवस्था में चुकंदर का सेवन करना चाहिए। यह आपके शरीर को मजबूत बनाता है और सुस्ती को दूर करता है। इतना ही नहीं महिलाओं को हर महीने मासिक पीरियड आने के कारण रक्त की हानि होती है। जिसे दूर करने के लिए चुकंदर के रस को पीना चाहिए। इसमें लोह की मात्रा अधिक होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या को बढ़ाता है और रक्त की पूर्ति करता है।
• चुकंदर चेहरे के लिए फायदेमंद (Skin ke liye faydemand)
चुकंदर आपकी त्वचा को चमकाने में बहुत मददगार है। बस चुकंदर को उबाल लें और उसे कुचले, फिर उसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 30 मिनट तक उसे लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धोलें। यदि नियमित रूप से उपयोग किया जाए तो इससे आपके चेहरे पर गुलाबी चमक देखने को मिलेगी।
प्राकृतिक रूप से अपने होठों को गुलाबी करने के लिए चीनी और चुकंदर के रस को अपने होंठों पर लगाने से काले होंठ लाल हो सकते हैं।
जानिए,रूखी त्वचा के कारण और उपाय(Solution on Dry Skin Problems)
चुकंदर त्वचा की झुर्रिया को कम करने में मदद करता है। लड़कियों को हमेशा अपने चेहरे पर दाग-धब्बे की समस्या होती है इन समस्या को चुकंदर द्वारा ठीक किया जा सकता है। इतना ही नहीं यह त्वचा पर फोड़े-फुंसी आने की समस्या को रोकती है।क्योंकि चुकंदर में अच्छी मात्रा में फोलेट, फाइबर होता है। चुकंदर की तासीर ठंडी होती है।अगर आप अपनी त्वचा की सुरक्षा करना चाहते है तो रोजाना एक ग्लास चुकंदर रस जरूर पिये।
• चुकंदर खाने के फायदे बालों के लिए (Hairs ke liye faydemand)
चुकंदर की मदद से डैंड्रफ और सिर की खुजली को खत्म किया जा सकता है। बीट में मौजूद सिलिका खोपड़ी को मॉइस्चराइज करती है और आपके बालों को नरम और चमकदार बनाए रखती है। चुकंदर के रस के साथ सिरका मिलाएं और उसे अपने बालों में लगा लें।
जानिए ,बाल घने होने के लिए घरेलू उपाय(Ghane balon ka uppay)
फॉस्फोरस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और चुकंदर इसका नेचुरल सोर्स है, जो बालों को बढ़ने में मददगार है।
• चुकंदर प्रेग्नेंट महिला के लिए फायदेमंद (Pregnancy me faydemand)
चुकन्दर में प्रचुर मात्रा में फोलिक एसिड होता है। यह पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए महत्वपूर्ण होता है। चुकन्दर के सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे के रीढ़ की हड्डी के निर्माण में मदद मिलती है। चुकन्दर का सेवन गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करता है।
मल्टीविटामिन क्या है?जानिए उसके फायदे(benefits of multivitamin)
गर्भवती महिला को शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने के लिए चुकंदर का रस पीने की सलाह दी जाती है। गर्भावस्था के दौरान चुकंदर का रस महिला में एनीमिया विकसित होने से रोकता है। इतना ही नहीं चुकंदर खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।
• चुकंदर कब्ज की समस्या के लिए फायदेमंद (Kabj me faydemand)
चुकंदर का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह पेट से संबंधित बीमारियों, जैसे कब्ज आदि के लिए फायदेमंद होता है। कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोग रोजाना एक गिलास चुकंदर का जूस पी सकते हैं। यह उनके लिए लाभदायक होगा।
कब्ज की बीमारी से परेशान? तो आजमाएं यह असरदार घरेलू उपाय
उपर हमने देखा कि चुकंदर का सेवन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं? अब जान लेते हैं चुकंदर का ज्यादा सेवन करने से नुकसान।हर कोई चीज का जितने फायदे होते हैं उतने नुकसान भी होते हैं।
• चुकंदर के नुकसान (Side effects of chukandar)
- चुकंदर लोहे, मैग्नीशियम, तांबे, और फॉस्फोरस से समृद्ध हैं जो कि इसकी एक अच्छी बात है। लेकिन इसकी बुरी बात यह है की ये सारे धातु हैं, और इनका अत्यधिक सेवन करने से ये लिवर पर इकट्ठे हो सकते हैं। जिससे लिवर और पैनक्रियाज़ को नुकसान पहुंच सकता है।
- चुकंदर लेने से पहले इस बात का ध्यान रखें की इसे लेने से आपके खून में शुगर का स्तर बढ़ सकता है।
- चुकंदर खाने से कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है जिससे पित्ती, खुजली, बुखार, ठंड लगना जैसी बीमरियां हो सकती हैं। साथ ही गले की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
- किडनी की बीमारियों से पीड़ित लोगों को चुकंदर की अधिक मात्रा लेने से बचना चाहिए।
- जो कम रक्तचाप की समस्या से परेशान हैं उन्हें चुकंदर का सेवन कम कर देना चाहिए।
- चुकंदर अधिक मात्रा में खाने से मतली और डायरिया की समस्या हो सकती है।
- अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से आपके पेट में दर्द व ऐंठन हो सकता है।
- जो कम रक्तचाप की समस्या से परेशान हैं उन्हें चुकंदर का सेवन कम कर देना चाहिए।
- अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से त्वचा पर चकत्ते भी आ सकते है।
- ऊपर हमने जो बातें बताई है वह आपकी जानकारी के लिए बताइए है। लेकिन आपको कौन सी भी बीमारी है तो कृपया आपके डॉक्टर की सलाह जरूर लीजिए और चुकंदर का सेवन कौन सी बीमारी मे कितना सेवन करना है उसकी मात्रा भी अवश्य जान लीजिए।