क्या आपका बच्चा भी खाना नहीं खाता है? तो आजमाएं यह बच्चों को खिलाने के तरीके

बच्चों को खिलाने के तरीके,अक्सर महिलाओं के लिए मेरा बच्चा खाना क्यों नहीं खाता है यह बहोत बड़ी समस्या होती हैं? क्या आपके साथ भी यही समस्या है? तो चलो जानते हैं क्या करें इसका उपाय.

WHO के मुताबिक जन्म के छह महीनों  की उम्र तक हर शिशु को स्तनपान करना चाहिए। 6 महीने पूरे होने के बाद बच्चों को थोड़ा-थोड़ा आहार देने की जरूरत है। जैसे कि दाल कि चावल,हलवा,दलिया से शुरुआत होती है।आज कल 10 महीने में बच्चों को दांत निकलना शुरू होता जाता है।मसूड़े की सूजन हिने की वजह से वह खाना नहीं खा पाते हैं। और वह खाना टालते रहते हैं।उस टाइम उन्हें हल्का वाला खाना खिलाना चाहिए। और आप उनके मसूड़ों को शहद भी लगा सकते हो और बच्चों को टिथर भी दे सकते हो।टिथर के चबाने से उसके मसूड़ों को राहत मिल पाती है।

बच्चों में भूख की कमी एक बढ़ती हुई समस्या है।यह कई कारणों से हो सकती है।जैसे कि,शरीर में विटामिन की कमी होना या तापमान का गर्म रहना। एक से डेढ़ साल के बच्चे को खाना खिलाने के लिए बहुत परेशानियां होती हैं।लेकिन,उनको मारना या पिटना यह गलत बात है यह इस समस्या का हल नहीं है। जोर जबरदस्ती करोगे तो आपका बच्चा खाने से और भी दूर भागे सकता है। लेकिन उसका विकास सामान्य ही रहता है।ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए धैर्य रखिए,और आप उसके स्वादानुसार खाना बनाइए, खाना लेकर उसके पीछे पीछे भागने से बेहतर इसे खेल खेल में थोड़ा-थोड़ा खिलाने का प्रयास करें, आप खाने की प्लेट आकर्षक रखिए उनके साथ खाना  खाते टाइम शांति से बात करें उनके ऊपर चिल्लाने से बच्चे ज्यादा परेशानी देंगे।

बड़े बच्चों को अक्सर बाहर का जंक फूड पसंद होता है।जैसे,चिप्स,पिज़्ज़ा,बर्गर,बिस्किट,नूडल्स यह चीजें खाने के बाद वह घर का थोड़ा सा भी खाए तो उनकी भूख मिट जाती है। यह पदार्थ चटपटे और कैलरी युक्त रहते हैं। उनसे पेट तो जरूर भरता है।लेकिन शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते है। और वह अपमे आयु के अनुसार कमजोर रह जाता है।आगे चलकर उनको बीमारियां और शारीरिक कमजोरियां का सामना करना पड़ सकता है।इसलिए,आपको आवश्यक है की बच्चों को प्यार से समझा कर इन वस्तुओं का सेवन कम करने का बोलिये,यदि,कुछ उपाय करने के बाद भी आपका बच्चा खाना नहीं खा पा रहा है।कमजोर लग रहा है।इसका वजन नहीं बढ़ रहा है।तो किसी बाल रोग तज्ञ की सलाह जरूर लीजिए,

See also  हाई ब्लड प्रेशर घरेलु उपाय,कारण ओर लक्षण

जब आप देखते क्या आपका बच्चा अच्छे से खाना नहीं खा रहा है तो यहां आपके लिए परेशानी का वजह हो जाती है।बच्चे हमें बोलकर नहीं बताएंगे इसी वजह से समझना मुश्किल हो जाता है।कुछ घरेलू तरीके बच्चे के भुख को बढ़ा सकते हैं।ताकि उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पोषक तत्व मिल सके, तो आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं,तो आप सभी का स्वागत है हमारे सर्वांग आयुर्वेद में तो चलिए जानते हैं।

 

• इन बातों का रखें खयाल,बच्चों को खिलाने के लाजवाब तरीके(Bachon ko Khana Khilane ke Tarike)

 

1- अगर खाना खाने से पहले बच्चों को ज्युस या दुध पिलाया होगा तो बच्चा खाना खाने के लिए परेशानी देगा. पहले खाना खिलाइए  फिर कुछ समय जाने के बाद जूस या दूध दे सकते हैं।

2- आपका बच्चा कुछ चीजों से विचलित हो सकता है,जैसे कि टीवी बाहर का इसकी वजह से बच्चे अलग वातावरण से प्रेरित हो जाते हैं,इस वजह से भोजन करते समय उनकी नजर हट सकती है। और उनका खाना खाने का मन उड़ जाता है।

3- आपका बच्चा छोटा जरूर है लेकिन वहां अपने पेट की जरूरत समझता है यदि आपका बच्चा मुंह बंद करके चम्मच कौ दूर कर रहा है तो वह बता रहा है,कि उसका पेट भरा हुआ है,उस पर भरोसा रखिए थोड़ा समय जाने के बाद फिर से खिलाईए, जरूरत से ज्यादा खिलाने पर उसे पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

4- अपने बच्चों का खाने का उचित समय रखें. रोजाना उसी टाइम में उसको खाना दे इसकी वजह से उसको भी आदत हो जाती है।उसके समय से पहले उसको कुछ बाहर का खाना मत दीजिए,नहीं तो उसका पेट भरा रहेगा और खाना खाने के लिए परेशानी देगा।

5- बच्चे भी बहुत मुडी होते हैं।कभी-कभी बच्चे खाना पसंद नहीं करते हैं।क्योंकि,उनका मूड नहीं होता है। शायद बच्चा खेलते खेलते थक गया हो नहीं तो कुछ ज्यादा खेलने के लिए एक्साइटमेंट हो,बच्चों को समझने की कोशिश करो उनको जोर जबरदस्ती मत करो.

6- आपके बच्चे की भूख इस बात पर निर्भर करती है।कि वह कितना सक्रिय है।अगर उसके एक्टिविटीज ज्यादा होती है।तो वह खाना कहा पता है।और उसके एक्टिविटीज नहीं हो तो उसको भूख भी कम लगने लगती है।

7- रोजाना अलग-अलग खाना बनाइए अगर रोज एक ही खाना देगे तो वह खाने के लिए इंकार कर सकता है।एक मां अपने बच्चों को अच्छी तरह से समझ सकती है।उसको पता है आपने बच्चों को क्या पसंद है,और क्या नापसंद उसके हिसाब से खाना बनाइए।

See also  बालों का झड़ना कारण और घरेलू उपाय(Hair Fall Causes And Home Remedies)

8- बच्चे की आयु समझ कर उसको खाना खिलाइए शायद अभी भी वह मां का दूध पी रहा है तो उसका मां के दूध पर ही पेट भर सकता है।इसलिए,उसको जोर जबरदस्ती ना करें लेकिन उसका पेट खाली हो जाने के बाद दूध ना पिलाए कुछ खाना खिलाइए।

9- और आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों के आहार में फल और सब्जियां दोनों रखें.

10-  बच्चों के साथ खाना खाइए अगर बच्चे केवल उनकी इच्छा के अनुसार खाना खाएंगे तो महत्वपूर्ण आहार से वंचित रह जाएंगे. इसलिए हम बच्चों के साथ ही खाना खाने के लिए बोलती है क्योंकि हमारे प्लेट में जो होगा वही उसके प्लेट में भी होगा वह हमें देख कर खाना खाएगा उसे छोटे-छोटे बाइट  बना कर दे. इस को प्रेरित कीजिए सबसे पहले खाना कौन समाप्त करेगा इस तरह से वह पूरा खाना खाने की कोशिश करेगा.

11 – यदि आप किसी कारण से बच्चों के साथ खाना खाने के लिए नहीं बैठ सकते हैं,तो दूसरे बच्चों के साथ उसको खाना खिलाइए. बच्चों में एक विशेषता होती है मैं किसी अन्य बच्चे के साथ खाना खाते हैं तो खेल खेल में कब पूरा खा जाता है,उन्हें पता भी नहीं चलता है।

12-  मौसम में आने वाले फलों का निरंतर रूप से सेवन कराते रहिए ऐसी स्थिति में बच्चे की पाचन शक्ति भी बढ़ती है और भूख भी लगती है।

13-  बच्चों के मनपसंद कार्टूनों का आकर्षित प्लेट खरीदें,ऐसा करने से अपने मनपसंद कार्टून की प्लेट में खेल खेल में खाना पूरा खा लेता है और उनका मन भी लगा रहता है।इससे आपके बच्चे की खाना खाने की रूचि बढ़ेगी और खाना खाना उसके लिए खेल जैसा हो जाएगा।

14- यदि,आपके बच्चों को आवश्यकता के अनुसार कम भूख लगती है तो आप डॉक्टर की मदद से विटामिंस की खुराक दे सकती हैं।इस वजह से बच्चों को भूख लगने में आपकी मदद कर सकते हैं कुछ विशेष प्रकार के विटामिंस भी होते हैं जैसे कि B-12 और फोलिक एसिड होते हैं जो बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए मदद करते हैं शादी बच्चे का बौद्धिक विकास के लिए अहम भूमिका निभाते हैं।

15- बच्चों को प्यार से खिलाइए उनको खिलाते टाइम विनम्रता से और प्यार से बात कीजिए अगर दबाव डालकर या गुस्से से उसको खाना खिलाएंगे तो उसका खाने ऊपरी का रुचि खत्म हो जाएगा. इस वजह से बच्चों को प्यार से खाना खिलाए बीच-बीच में वह कुछ नौटंकी करे तू उसे भी प्रोत्साहित करें.

See also  सिर दर्द होने के कारण,प्रकार,घरेलू उपचार सिर दर्द न होने के लिए क्या करें...?

16- बच्चों को बाहर के खाने से दूर रखें कभी कबार खाने से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन रोज की आदत ना बनाइए खुद भी कंट्रोल करिए अगर आप रोजाना बाहर कहीं खाना खाएंगे तो बच्चों को भी आदत पड़ जाएंगे.

17- बच्चों का भोजन करते समय उसमें देसी घी या मक्खन का इस्तेमाल कीजिए,बच्चों को ड्राई फ्रूट्स दे. उन में पोषक तत्व भी ज्यादा होते हैं।

18- बच्चे को खुद के हाथों से खाना खाने दीजिए. शायद वह नहीं चीज देखकर देखेगा, सुगेगा नहीं तो इधर उधर गिराभी देंगे लेकिन उसे डाटीए मत.रंगीन फल और सब्जी का प्रयोग कीजिए. बच्चे रंग से आकर्षित होते हैं ओ वैसी पदार्थ खाएंगे जो आकर्षित होते हैं.

19- उनको धमकी मत दीजिए जैसे कि वह खाना नहीं खाएगा तो उसको खेलने नहीं देंगे ऐसी बातें करते हो उससे डरिए मत ऐसे करने से बचे पॉजिटिव रिएक्शन नहीं देते हैं। और उनके मन में आपके लिए नेगेटिव विचार बनने लगते हैं।

20- जैसे हमारी धमकी उनके ऊपर काम नहीं करती है उसी तरह लालाच भी काम नहीं करती हैं।जैसे कि आप एक बाइट खाओगे तो मैं आपको चॉकलेट दूंगी ऐसे कहने से आप उनके आदत बिघाड रहे हो।

21- बच्चे खाना नहीं खाते हैं तो उम्मीद मत छोड़िए यदि बच्चा कोई चीज खाने के लिए मना कर रहा है तो उसे अलग तरीके बनाने की कोशिश कीजिए बच्चे भी नये स्वाद में एडजस्ट कर सकते हैं.

22- अलग अलग आकार की चीजें बनाई. जैसे कि डोसा गोल रहता है लेकिन उसे स्टार की तरह बनाओगे तो बच्चा भी इंटरेस्ट लेकर खाएगा.

23- यदि वह किसी चीज खाने के लिए पसंद नहीं करते हैं इसका स्वरूप बदले और उनको एक्साइटमेंट कीजिए. जो  खाना उनको पसंद है उसके अंदर छिपाकर मैश करके इतना नापसंद चीज को भर दे.

इन सब तरीकों से आपके बच्चे आपके हाथ से जरूर खाना खाएंगे लेकिन इस बात का जरूर ध्यान रखिए कि, इतना करने के बावजूद भी बच्चा खाना नहीं खा रहा है। तो प्लीज डॉक्टर के पास जाकर आवश्यक दिखाइए

 

Spread the love

Leave a Comment