बच्चों की हाइट बढ़ाने के तरीके,जानिए,(Baccho ki height badhane ke tips)

नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है हमारे सर्वांग आयुर्वेद वेबसाइट में आज का हमारा विषय है।बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए कौन से तरीके आजमाने चाहिए। चलिए तो जानते हैं बच्चों की कौन सी उम्र में हाइट बढ़ती है और हाइट बढ़ाने के लिए कौन से तरीके आजमाने चाहिए।

• कद बढ़ने के बारे मे जानकारी(height badane ki jankari)

वैसे तो बच्चों की हाइट माता-पिता पर निर्भर करती हैं। लेकिन माता-पिता की हाइट होने के बाद भी बच्चे की हाइट सामान्य से कम है तो उसकी दिनचर्या में कुछ बदलाव उसकी हाइट बढ़ाने के लिए मदद कर सकते हैं। दरअसल पोषक तत्व और शारीरिक गतिविधियों की कमी बच्चों के कद को प्रभावित कर सकतीं है। बच्चों के शारीरिक विकास के लिए पोषक तत्व आहार की जरूरत है। शरीर में पोषण की कमी होने से बच्चों को कई प्रकार की बीमारियां होने लगती है बल्कि उनकी हाइट भी थम जाती हैं। क्योंकि एक उम्र के बाद बच्चों की हाइट नहीं बढ़ती है। इसीलिए बचपन से ही उन्हें विभिन्न प्रकार के फल और सब्जियां हेल्दी आहार देना आवश्यक है।

जानिए,बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए उपाय(dimga tej karne ke liya tips and trick

खासतौर से किसी भी बच्चों की हाइट उनके खान-पान पर ही निर्भर करती है। यदि शुरुआत से ही बच्चों को विटामिन मिनरल फाइबर युक्त भोजन दिया जाए तो उनका शरीर का विकास भी अच्छे से होता है और हाइट बढ़ने के लिए भी कोई परेशानी आती नहीं है। बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने से खेलने कूदने पढ़ने के लिए भी अव्वल होते हैं इतना ही नहीं मानसिक विकास भी सही तरीके से होता है।

खूबसूरती तन से नहीं मन से होती है लेकिन अच्छे हाइट की चाहत हर किसी को होती हैं। और होनी भी चाहिए क्योंकि अगर हम कितने भी खूबसूरत हो लेकिन हमारी हाइट कम होती है तो हमारा लुक भी अच्छा नहीं दिखाई देता है। अच्छे व्यक्तित्व के लिए अच्छी हाइट होना भी जरूरी है। बेशक हाइट होना कुछ हद तक अनुवांशिक भी होती हैं। लेकिन बचपन से ही ध्यान दिया जाए तो किसी भी बच्चे की हाइट अच्छी हो सकती हैं। इसीलिए बच्चों के खान-पान पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। इतना ही नहीं खानपान के साथ बच्चों को अच्छी नींद और एक्सरसाइज करना भी जरूरी है।

See also  जानिए,बालों को सुंदर और हेल्दी बनाने के तरीके और उपाय(hair care tips in hindi)

दिनोंदिन बिगड़ती लाइफ़स्टाइल और खान-पान सही ना होने से बच्चों का शारीरिक विकास तेजी से प्रभावित हो रहा है। इसी का ही नतीजा है कि बच्चों की हाइट भी सही तरीके से नहीं बढ़ पाती हैं। उम्र के हिसाब से बच्चों की हाइट कम रह जाती हैं। कहीं कबार तो हाइट कम होने से उनका वेट भी बढ़ने लगता है। हाइट कम होने के पीछे भले ही अनुवांशिक नहीं तो मेडिकल कारण हो सकते हैं लेकिन सही समय पर हाइट बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाए तो वह जरूर सफल हो सकता है। चलिए तो जानते हैं नेचुरल तरीके से हाइट कैसे बढ़ाई जाए।

• किस उम्र में हाइट ज्यादा बढ़ती है? (kis umar me height jyada badhti hai)

बच्चों की सबसे ज्यादा हाइट उनके पैदा होने के 1 साल के अंदर ही बढ़ती है। बच्चों के जीवन के सबसे पहले 1 साल में ही करीब 10 इंच तक उनकी हाइट बढ़ती है। उसके बाद बच्चों के खान-पान के अनुसार हाइट बढ़ती है। लड़कों की सबसे ज्यादा हाइट 13 से 14 आयु के बीच में  9.5 सेमी तक बढ़ सकती हैं। इसके अलावा लड़कियों की सबसे ज्यादा हाइट 11 से 12 आयु के बीच में 8.3 सेमी तक बढ़ सकती है। लड़कियों की हाइट उनके मासिक पीरियड आने के बाद थम जाती है नहीं तो धीमे हो जाती हैं।

उपर हमने देखा कि बच्चों की हाइट बढ़ने के लिए सही उम्र क्या होती है? अब हम जान लेते हैं की बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए उन्हें क्या खिलाना चाहिए?

• बच्चों की हाइट बढ़ाने के तरीके और आहार( height badhane ke tips and diet)

चलिए तो जानते हैं बच्चों की हाइट कैसे बढ़ाई जा सकती है और उसके लिए उनका डाइट क्या क्या होना चाहिए जिनसे उनकी हाइट बढ़ने में काफी मदद हो सकती है तो चलिए जानते हैं।

• हाइट बढ़ाने के लिए दूध है फायदेमंद (Dudh faydemand)

बच्चे का पहला आहार दूध ही होता है। दूध में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और शरीर के विकास बढ़ाने के लिए मदद करता है। बचपन से ही बच्चों को दूध पिलाने से उनकी हाइट बढ़ती है। और बोन मांस का  विकास भी अच्छी तरह से होता है।

See also  रोजाना हल्दी का पानी पिने से स्वास्थ्य को होने वाले यह 11 फायदे

• हाइट बढ़ाने के लिए अंडे का सेवन (eggs hai labhdayak)

अंडे में अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो बच्चों के सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास बढ़ाने के लिए भी मदद करता है। लगातार छह महीने तक रोजाना बच्चों को एक उबला हुआ अंडा देने से बच्चों की हाइट बढ़ती हुई दिखेंगी।

बच्चों के हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए मीट बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है जो बच्चों के शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और बच्चों को बीमारियों से भी बचाता है। इतना ही नहीं मीट खाने से बच्चों की लंबाई तेजी से बढ़ने के लिए कोई भी नहीं रोक सकता है।

• फल और जूस से बढ़ेगी हाइट (Fruits and juice)

फलों में कैल्शियम ,मैग्नीशियम ,प्रोटीन ,विटामिन सी और विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बच्चों को बीमारियों से बचाते हैं शारीरिक विकास बढ़ाने के लिए मदद करते हैं। रोजाना बच्चों को फल और जूस का सेवन करने से बच्चों की हाइट बढ़ती है।

• पोष्टिक आहार खिलाना है जरूरी( healthy food)

बच्चों को पौष्टिक और संतुलित आहार देना बहुत जरूरी है। बच्चे के मस्तिष्क और शारीरिक विकास के लिए सभी पोषक तत्वों से युक्त दो बार स्नैक्स और तीन बार भोजन दे। अगर आपका बच्चा खाना खाने के लिए बहुत परेशानी दे रहा है तो। उसे सही पोषण देने के लिए अलग-अलग तरह की चीजें खिलाइए। बच्चों के डाइट में साबुत अनाज, डेयरी उत्पाद फल,हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल कीजिए।

जानिए,लौकी के बेमिसाल फायदे,शरीर होगा तंदुरुस्त(loki ke fayde)

• बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए बादाम है फायदेमंद( badam benefits)

बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए बादाम बहुत फायदेमंद माना जाता है। बादाम में मौजूद विटामिन और मिनरल हाइट बढ़ाने के लिए मदद करते हैं। बादाम हेल्थी फैट के अलावा फाइबर मैग्नीज विटामिन मिनरल होते हैं। इतना ही नहीं बादाम में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो ग्रोइंग एज के लिए बहुत जरूरी है।

• सही मात्रा में नींद है आवश्यक (Sahi matra me nind he jaruri)

लोग अक्सर नींद को नजरअंदाज करते हैं लेकिन ज्यादातर स्वास्थ्य समस्याए अच्छी नींद न लेने की वजह से ही होती है। बच्चों को ज्यादा एक्टिव रहने के लिए बड़े लोगों के नींद से अधिक नीद लेना बहुत जरूरी है। अपर्याप्त नींद शारीरिक विकास में बाधा डाल सकती हैं। ग्रोथ हार्मोन सामान्य रूप से रात के समय में ही रिलीज होते हैं जिससे हाइट बढ़ती है।  अपर्याप्त नींद हाइट पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। बच्चों को अच्छी नींद  8 से 10 घंटा मिलना बहुत जरूरी है। अगर बच्चा सो रहा है तू उसे सोने में डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए।

See also  नीम के पत्ते का उपयोग और फायदे(Benefits of Neem)

• बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए व्यायाम भी है जरूरी( exercise he jaruri)

बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए हेल्दी खाना के अलावा व्यायाम करना भी बहुत आवश्यक है। नियमित रूप से व्यायाम करना और खेलकूद से जुड़े रहना सेहत के साथ-साथ शारीरिक विकास के लिए भी फायदेमंद होता है। व्यायाम और खेलकूद के वजह से शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करने शरीर को एक्टिव बनाने के लिए मदद करते हैं। एक्सरसाइज करने से शारीरिक गतिविधियां और हड्डियों के विकास में सहायक होती है। जो हाइट बढ़ाने के लिए मदद करते हैं।

आखिर क्यों रोजाना व्यायाम की सलाह दी जाती है?,उसकी वजह,आप रह जाएंगे हैरान।

• कौन-कौन सी व्यायाम  करनी है जरूरी

  • जोगिंग और रनिंग- सुबह-सुबह जोगिंग और रनिंग करने से कई प्रकार के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रनिंग और जोगिंग करने से हड्डियों का विकास करने के साथ-साथ हड्डियां मजबूत करने के लिए भी मदद होती है। जिससे हाइट बढ़ने के लिए मदद होती है।
  • स्विमिंग- हाइट बढ़ाने के लिए स्विमिंग हाइट बढ़ाने के लिए कारगर उपाय है। स्विमिंग करना बच्चों को बहुत पसंद भी आता है। स्विमिंग करने से पूरे शरीर की अच्छे से एक्सरसाइज होती है। स्विमिंग करने से मांसपेशियां मजबूत होती है और हड्डियों का विकास भी होता है। हड्डियों  का विकास होने से हाइट भी अच्छे से बढ़ती है।
  • रस्सी कूद यानी कि स्किपिंग- हाइट बढ़ाने के लिए रस्सी कूद फायदेमंद कसरत होती है। यह हड्डियों को घनत्व बढ़ाने के लिए मदद करता है। इतना ही नहीं रीड की हड्डी भी मजबूत होती है। मजबूत हड्डियां ही हाइट बढ़ाने के लिए मुख्य कारण होती है।
  • साइकिल चलाना- साइकिल चलाना बच्चों को बहुत अधिक पसंद होता है। साइकिल चलाने से उनके पैरों की कसरत हो जाती हैं और हाइट बढ़ाने के लिए भी मदद होती हैं। साइकिल चलाने से बच्चों का खेलना कूदना भी हो जाता है इसके साथ-साथ बच्चों की एक्सरसाइज भी अच्छे से हो जाती है। खासतौर से साइकिल चलाने वाले बच्चों की हाइट ज्यादा पाई जाती है।

    जानिए,रोजाना 30 मिनिट चलने और दौड़ने के 10 जबरदस्त फायदे | in hindi

Spread the love

Leave a Comment