अनिद्रा से कैसे रहे दूर तो आपके काम आएंगे यह 7 घरेलू उपाय फिर कभी ना कहोगे नींद नहीं आती
अगर हमें दिनभर एक्टिव रहना है तो गहरी एवं संपुर्ण निंद बहुत ही जरूरी होती है। अगर हमारी नींद पूरी नहीं होती है,तो हमारे शरीर में दुर्बलता, आलस्य ,कमजोरी ,का निर्माण होता है। अगर नींद पूरी होती है तो हमारे मन और शरीर को बहुत ही ऊर्जा प्राप्त होती है।और हमारा शरीर दिनभर एक्टिव रहने के लिए तैयार होता है।
आज हम आपके लिये अत्यावश्यक उतनी जानकारी देने वाले हैं।जैसे कि,अच्छी नींद के क्या फायदे होते हैं।और अच्छी नींद लेने के लिए क्या-क्या करना चाहिए, अगर नींद पूरी ना हो तो उस से शरीर को होने वाले नुकसान और अनिद्रा के लक्षण.
तो आप सब का स्वागत है हमारे सर्वांग आयुर्वेद में तो चलिए शुरू करते हैं।
• नींद पूरी होने के फायदे(Benifits Of Complete Sleep)
1.दिन अच्छा जाने के लिए
काफी अध्ययन में पाया गया है कि जिन लोगों की गहरी और संपुर्ण पूरी होती है।वह लोग ज्यादा स्वस्थ और एक्टिव रहने लगे और उनके मुकाबले अनिद्रा वाले लोग उनका स्वास्थ्य और मन दोनों ही शांत नहीं देखा गया,उनकी एनर्जी लेवल भी काफी कम पाई गई.
2.ह्रदय के लिए
नींद पूरी होने पर हमारी धमनिया काफी अच्छी तरह से काम करती है।अगर नींद पूरी ना हो तो धमनिया प्रभावित न होने की वजह से ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसीलिए हमें 6 से 8 घंटे की नींद बहुत ही जरूरी है।
3.मानसिक संतुलन और बीपी की समस्या
अगर नींद पूरी ना हो तो हमारा मानसिक संतुलन बिगड़ सकता है और उसकी वजह से हमारे दिमाग में तनाव बना रहता है। और इसकी वजह से हमें हाई ब्लड प्रेशर का सामना करना पड़ सकता है। अगर दिमाग और मन शांत रखना है, तो नींद पूरी हो ना बहुत ही पूरी साबित होता है।
4.उर्जा का निर्माण
अगर हमारी नींद पूरी होती है।तो हम दूसरे दिन काफी एक्टिव महसूस करते हैं।इससे हमारा मन और स्वास्थ्य दोनों ही ऊर्जा से लेस हो जाता है। और उसकी वजह से हमारे सारे काम वक्त पर पूरे होते हैं।और हमें कोई तनाव भी महसूस नहीं होता है।
5.दिमाग का विकास होता है।
हमारा दिमाग तेज होना बहुत ही जरूरी होता है। और उसके लिये हमे एकाग्रता और सोचने की शक्ति काफी महत्वपूर्ण होती है। नींद पूरी ना होने की वजह से हमारे सेंस अच्छी तरह से काम नहीं कर पाते और, उसकी वजह से हमारे दिमाग पर कोई नियंत्रण बना नहीं रह पाता है। हमारा मन हमारी नियंत्रण में नहीं रह पाता है।
• नींद पूरी ना होने के दुष्प्रभाव
1.वजन नियंत्रित ना रहेना
अगर हमारी नींद पूरी ना होती है।तो उसके कारण हमारे हामोंन असंतुलित हो जाते हैं। और इसकी वजह से हमारी भूख बढ़ सकती है,या फिर हमारी भूख कम हो सकती है।
अगर ऐसा होता है तो हमें हमारा वजन नियंत्रित करना नामुमकिन हो सकता है।
2.आंखों पर प्रभाव पड़ता है
नींद पूरी ना हो तो दूसरे दिन हमारी आंखें लाल हो सकती है।और आंखें के नीचे काला गड्ढा भी पड़ सकता है। अनिद्रा की वजह से यह काफी आम बात है। कि हम लोग मोबाइल या कंप्यूटर का या फिर टीवी का इस्तेमाल करते रहते हैं।और उससे निकलने वाली किरणों से हमारे शरीर पर काफी प्रभाव पड़ता है।उसकी वजह से कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। और आंखों की रोशनी भी कम हो सकती है।इसीलिए नींद पूरी होना काफी जरूरी माना गया है।
3.बदन दर्द होना
यह आम बात है कि हम पूरे दिन काम करके अगर रात में सोते नहीं है तो हमारे शरीर को आराम नहीं मिल पाता है।और हम दूसरे दिन काम करने जाए तो हमारा शरीर हमारा साथ नहीं दे पाता है। और उसकी वजह से बदन दर्द और थकावट महसूस होता है।
4.मानसिक रोग
नींद पूरी ना होने की वजह से,हमारे दिमाग में कुछ ना कुछ खयालात आते रहते हैं।इसकी वजह से हमारा दिमाग पूरी रात भर शांत नहीं रह पाता है। इसकी वजह से हमें बीपी की समस्या भी हो सकती है। दिमाग पर तनाव बढ़ने के कारण हमें काफी सारे मानसिक रोगों के खतरे भी बढ़ जाते हैं।
5.पाचन तंत्र बिगड़ना
नींद पूरी ना होने की वजह से हमारे हामोंस पर काफी प्रभाव पड़ता है।और उसकी वजह से हमारा पाचन तंत्र बिगड़ना काफी आम बात हो सकता है।और कई लोग रात को जगे रहते तो कुछ ना कुछ खाते रहते हैं।और उसकी वजह से हमारा पाचन तंत्र संतुलित नहीं रह पाता और हमें हमें पेट की समस्या जैसे गैस और एसिडिटी का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसी कई सारी समस्या हमारे शरीर को होती है। और जिसकी वजह से हमारा स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है। इसलिए रोजाना 6 से 8 घंटा नींद बहुत ही जरूरी माना गया है।
• अनिद्रा से कैसे रहे दूर
अनिद्रा से बचने के लिए हमें हमारी दिनचर्या और हमारे खानपान पे काफ़ी लक्ष देना पड़ता है।तो चलिये जानते हैं।
A.आपका खानपान कैसा हो :-
खाने में यह शामिल करें:
अनिद्रा से कैसे रहे दूर ,दही पनीर केला चना कीवी सलाद और खाने में चावल हो तो नींद आने में काफी मदद होती है। सुबह नाश्ते में केले और दूध शामिल करें,सुबह भीगे हुए बादाम खाए फूलों में कीवी और चेरी को शामिल करें।
अनिद्रा से कैसे रहे दूर ,रात को सोने से पहले दूध का सेवन करें दूध में मौजूद अमीनो-एसिड की वजह से,दिमाग में सेरोटोनिन के लिए फायदेमंद होता हैं और उसके वजह से नींद आने में मदद होती है।
B.दिनचर्या कैसी हो :-
- अपनी सुबह में चलना और दौड़ना इसकी आदत डालें यह स्वास्थ्य के लिये बहुत ही फायदेमंद है।
- खाने के बाद और सोने के बीच में लगभग 2 घंटे की दूरी रखें
- सोते वक्त किसी गैजेट का इस्तेमाल ना करें जैसे मोबाइल फोन या कंप्यूटर
- मेडिटेशन से भी बहुत फायदा होता है।
- सोते वक्त सरसों के तेल से या फिर नारियल के तेल से अपने सिर का मसाज करें नींद आने में आसानी होगी.
- सोने से पहले कैफ़िन और शराब का सेवन ना करें.
2 thoughts on “अनिद्रा से कैसे रहे दूर,काम आएंगे यह,घरेलू उपाय फिर कभी ना कहोगे नींद नहीं आती…”