एसिडिटी की समस्या क्यो होती हैं ? ,एसिडिटी के कारण और एसिडिटी के आसान से 8 घरेलू उपाय
शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे एसिडिटी की समस्या ना होती हो,और यह समस्या अक्सर हमारे गलत दिनचर्या की वजह से हो सकती है। अगर हमारा रूटीन मैं अचानक से बदलाव आता है।
जैसे कि हमारा खाने पीने का वक्त, हमारे सोने का वक्त तू इसकी की वजह से ज्यादातर लोगों को एसिडिटी का सामना करना पड़ता है। तो आज हम जाने वाले हैं की एसिडिटी को खत्म करने के घरेलू उपाय क्या होते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं
एसिडिटी होने के मुख्य कारण
1-मसालेदार खाना, ऑइली खाना, तीखा खाना अगर इन सारी तरीकों के खाने के साथ आपका संबंध आता है।तो वह आपके पेट को खराब करने में जिम्मेदार रहता है।
2-अगर हमारी दिनचर्या एक तरह ना हो जैसे कि हमारे खाने का टाइम फिक्स ना हो और हम लेट नाइट कभी भी खाना खाने लगे तो पेट खराब होना काफी आम बात साबित होता है।
3-इस बात का ध्यान रखें, खाने और सोने के बीच में लगभग 2 घंटे का अंतर जरूरी है। तुरंत खाना खाने के बाद सोना या एक मुख्य कारण पाया गया है।
4-अगर आपकी दिनचर्या ऐसी हो, आपके खाने पीने का टाइम फिक्स ना हो,तो रोजाना दवाई लेकर आप आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
तो आज हम हम आपको बताएंगे एसिडिटी को खत्म करने के घरेलू उपाय
एसिडिटी को खत्म करने के घरेलू उपाय
1- ठंडे दूध का सेवन
अगर हमें एसिडिटी की समस्या होती है। तो ठंडे दूध का एक गिलास आपको जल्द ही आराम देने में सफल रहेगा।
यह आंतो को शांत करता है। और पेट की जलन को तुरंत खत्म करता है।
2- सौंफ का पानी
पेट में दर्द,पेट में गैस, पेट फूलना इसी तरह की परेशानियों के लिए, सौंफ का पानी काफी लाभदायक माना गया है।
रात को 1 गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर सुबह वह पानी छानकर उसमें शहद डालकर पीना, आपको जल्द ही इन समस्याओं से राहत दिलाएगा इस पानी का सेवन दिन में दो-तीन बार करें.
3- गुड़ का सेवन
गुड में काफी नैसर्गिक गुण पाए जाते हैं।अगर हम खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ अपने मुंह में चूसते हैं। तो वह आपको पेट की परेशानियों से जल्द ही राहत दिलाएगा,और छाती मैं हो रही जलन को खत्म करेगा
4- मेथी के दाने
एक चम्मच भुने हुए मेथी के दाने, एक गिलास गर्म पानी में डालकर उस पानी का सेवन करने से पेट की गैस और छाती में जलन जल्द ही खत्म होता है।
मेथी हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होती है।
5- एलोवेरा जूस का सेवन
एलोवेरा यह नेचुरल गुणों से भरपूर होता है। यह हमारे आंतों को शांत करता है। और हमारे पेट में जलन को कम करता है। आधा कप एलोवेरा जूस को गुनगुने पानी के साथ दिन में दो-तीन बार सेवन करें.
6- नींबू का पानी
यह ज्यादातर इस्तेमाल होने वाला उपचार है। नींबू यह विटामिन-सी से भरपूर रहता है। अगर पेट की समस्या होती है। तो आप नींबू-पानी का एक गिलास का सेवन करके,अपने पेट की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।इसे कब्ज की समस्या भी दूर होती है
7- पुदीने का रस
पुदीना अपने स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।एक चम्मच पुदीने का रस आप एक गिलास गुनगुने पानी में लेकर उसका सेवन करने से, पेट में शांति पहुंचती है।और पेट की जलन कम होने में मदद होती है।
8- योगा
दिन में आधा घंटा योगासन करे,इससे आपके शरीर को काफि लाभ पहुंचते हैं। योगासन करने से हमारा मन शांत रहता है।और हमें रात को अच्छी नींद आप आती है। नींद पूरी ना होने की वजह से,पेट की समस्या होना यह आम बात है।
योगासन से पाचन क्रिया मैं सुधार आता है। और खाना अच्छी तरह से डाइजेस्ट हो पाता है। और हमें पेट की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
रोजाना योगासन आपके शरीर को तंदुरुस्त रखता है और आपको कई अन्य बीमारियों से बचाता है।
यह भी पढ़ें : गर्म पानी पीने से शरीर को होने वाले 7 बेमिसाल फायदे
1 thought on “एसिडिटी की समस्या क्यो होती हैं ? जानिए कारण और घरेलू उपाय”